फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eyebrow Growth Tips: आइब्रो घनी करने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Fri, 13 Sep 2024 09:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी आइब्रो की भी ग्रोथ काफी कम है तो कुछ चीजों के इस्तेमाल से आप इस परेशानी से राहत पा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
आइब्रो घनी करने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें - फोटो : iStock
Eyebrow Growth Tips: हर कोई ये चाहता है कि वो हमेशा खूबसूरत और स्टाइलिश दिखे। किसी के भी खूबसूरत दिखने में उसकी आंखों का काफी अहम रोल होता है। वैसे तो आंखों को प्यारा दिखने के लिए किसी चीज की जरूरत नहीं, लेकिन अगर आपकी आइब्रो पतली है तो इससे आपका लुक खराब हो सकता है। खासतौर पर हर महिला ये चाहती है कि आज के समय में उसकी आइब्रो घनी, काली और खूबसूरत हों।

आइब्रो को सही शेप देने के लिए महिलाएं बार-बार थ्रेडिंग कराती हैं। कई बार इसकी वजह से ही आइब्रो की ग्रोथ अपने आप ही कम होने लगती है। बहुत सी महिलाओं के तो बचपन से ही आइब्रो की ग्रोथ कम होती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से है, जो इस परेशानी से जूझ रहीं हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको घरेलू नुस्खे अपनाकर आइब्रो की ग्रोथ सही करने के लिए टिप्स देंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आइब्रो घनी करने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें - फोटो : Freepik
कैस्टर ऑयल

अगर आपके घर में कैस्टर आयल या अरंडी का तेल उपलब्ध है तो आप इसका इस्तेमाल करके आइब्रो की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। इसके लिए बस रोजाना रात में सोने से पहले अरंडी का तेल आईब्रो पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें। इसमें में प्रोटीन, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आईब्रो की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।
  
विज्ञापन

3 of 6
आइब्रो घनी करने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें - फोटो : iStock
नारियल का तेल

आइब्रो की ग्रोथ सही करने का ये एक सबसे आसान और आसान तरीका है। इसके लिए आपको बस एक कॉटन में नारियल तेल लेकर उसे सही तरह से आईब्रो पर लगाना है और इसे रातभर के लिए छोड़ देना है। इससे भी आइब्रो की ग्रोथ सही से होने लगती है। 

4 of 6
आइब्रो घनी करने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें - फोटो : istock
आंवला का तेल

आंवला का तेल या आंवला का पेस्ट बनाकर आप इसे आईब्रो पर लगा सकते हैं। लगाने के 20-30 मिनट बाद चेहरे को धो लें। आंवला में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों की ग्रोथ में सहायक होते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
आइब्रो घनी करने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें - फोटो : freepik.com
ऑलिव ऑयल

आजकल तो लोग खाना बनाने में भी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस ऑयल से आईब्रो की मालिश करें और इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें, फिर धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आइब्रो घनी करने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें - फोटो : iStock
प्याज का रस
  
आइब्रो की ग्रोथ में प्यार का रस आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों के फॉलिकल्स को पुनर्जीवित करता है इसके इस्तेमाल के लिए आपको प्याज का रस निकालकर आईब्रो पर लगाना है और 10-15 मिनट बाद धो लेना है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें