फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Spa: हेयर स्पा करवाने के बाद भी कर रहे हैं ये गलतियां तो अभी हो जाइए सावधान, बाल हो जाएंगे डैमेज

Fri, 14 Feb 2025 11:26 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Care: हेयर स्पा के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नहीं को बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको हेयर स्पा के बाद की उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको करने से बचना है। आइए जानते हैं।  
विज्ञापन
1 of 5
हेयर स्पा करवाने के बाद भी कर रहे हैं ये गलतियां तो अभी हो जाइए सावधान - फोटो : Adobe stock
लड़कियां और महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी जागरूक होती हैं और इसका बेहद ख्याल भी रखती हैं। वह अपने चेहरे की तरह बालों का भी प्रॉपर देखभाल करती हैं। अपने शैंपू और कंडीशनर का चुनाव भी काफी सोच-समझ करती हैं। अगर बालों का ठीक से ख्याल नहीं रखा जाए तो यह खराब हो सकते हैं। ऐसे में महिलाएं स्पा के लिए जाती हैं और बालों का देखभाल करती हैं, जिससे बालों को डैमेज होने से बचाया जा सके। हालांकि, हेयर स्पा के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नहीं को बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको हेयर स्पा के बाद की उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको करने से बचना है। आइए जानते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
हेयर स्पा करवाने के बाद भी कर रहे हैं ये गलतियां तो अभी हो जाइए सावधान - फोटो : Adobe stock
तुरंत बालों को धोने से बचें

हेयर  स्पा बालों को पोषण प्रदान करता है। ऐसे में उसे बालों की गहराई तक जाने में काफी समय लगता है। इस दौरान आपको अपने बाल धोने से बचना चाहिए। अगर आप स्पा के तुरंत बाद बाल धोते हैं तो इससे बालों की ठीक तरह सो पोषण नहीं मिलता है। ध्यान देने के बात है कि आप जब भी हेयर स्पा करवाएं तो बालों को धोने में कम से छह से आठ घंटे का अंतर रखें।
विज्ञापन

3 of 5
हेयर स्पा करवाने के बाद भी कर रहे हैं ये गलतियां तो अभी हो जाइए सावधान - फोटो : Adobe stock
बालों को टाइट नहीं बांधना चाहिए

हेयर स्पा के तुरंत बाद कोशिश करनी चाहिए कि कुछ घंटों तक बालों को खुला ही छोड़ें और अगर बांधते भी हैं तो ढीली चोटी बांधनी चाहिए। अगर आप बालों को कसकर बांधते हैं तो इससे जड़ों पर दबाव पड़ता है और बालों की टूटने की समस्या खड़ी हो जाती है।

4 of 5
हेयर स्पा करवाने के बाद भी कर रहे हैं ये गलतियां तो अभी हो जाइए सावधान - फोटो : Adobe stock
हेयर ड्रायर का न करें इस्तेमाल

अगर आपने हेयर स्पा करवाया है तो तुरंत हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्पा के बाद बालों में कुछ नमी होती है और हेयर ड्रायर के बाद इसकी नमी उड़ जाती है। ऐसे में बालों को नेचुरल तरीके से ही सुखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेयर स्पा करवाने के बाद भी कर रहे हैं ये गलतियां तो अभी हो जाइए सावधान - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी से बालों को नहीं धोना चाहिए

हेयर स्पा करवाने के बाद अगर आप फिर भी बालों को अच्छी तरह से धोना चाहती हैं तो गर्म पानी से बालों को नहीं धोना चाहिए। इससे बालों में रूखापन आ जाता है और बाल बेजान होकर गिरने लगते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें