फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: मेहंदी लगाने के बाद रूखे हो जाते हैं बाल तो करें ये उपाय, मिलेंगे सिल्की और शाइनी हेयर

Fri, 14 Feb 2025 11:13 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि मेहंदी लगाने से आपके बाल रूखे हो जाते हैं तो कुछ सिंपल उपाय अपनाकर आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
मेहंदी लगाने के बाद रूखे हो जाते हैं बाल तो करें ये उपाय - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: आज के समय में कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में बड़े बुजुर्गों से लेकर युवा भी अपने सफेद बालों को काला करने के लिए बालों में मेहंदी लगाते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों का रंग काफी बदल जाता है। बाजार में हरी और काली दो तरह की मेहंदी मिलती है।

वैसे तो ये बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से बहुत से लोग बालों के रूखेपन से परेशान रहते हैं। यदि आपके साथ भी यही परेशानी है तो ये लेख आपकी मदद करेगा। यहां हम आपको बालों में नमी प्रदान करने के तरीके बताएंगे। इन उपायों को अपनाकर आपको रेशम जैसे सिल्की बाल मिलेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
तेल लगाना है जरूरी - फोटो : Adobe stock
तेल लगाना है जरूरी
  • जब भी बालों में मेहंदी लगाते हैं तो उससे बाद बालों में तेल लगाना बेहद जरूरी होता है।
  • ये बालों को पोषण देने और उन्हें हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  • इसके लिए सिर्फ नारियल तेल, जैतून का तेल को हल्का गर्म करके बालों में लगा सकती हैं।
  • इसके लिए तेल को बालों की जड़ों से लेकर टिप्स तक अच्छे से लगाएं और हल्की मसाज करें।
  • अगले दिन बालों को धो लें।
विज्ञापन

3 of 6
इस्तेमाल कर सकते हैं हेयर मास्क - फोटो : इंस्टाग्राम
इस्तेमाल कर सकते हैं हेयर मास्क
  • यदि मेहंदी लगाने के बाद बालों के रूखेपन से परेशान हैं तो शहद और दही का हेयर मास्क तैयार करें।
  • इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको  2-3 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी।
  • हेयर मास्क बनाने के बाद दही और शहद को मिलाकर बालों पर लगाएं।
  • आधे घंटे के बाद बालों को धो लें। 

4 of 6
एलोवेरा रहेगा फायदेमंद - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा रहेगा फायदेमंद
  • हर घर में एलोवेरा जेल आसानी से मिल जाता है।
  • ऐसे में बालों को नमी प्रदान करने के लिए ताजे एलोवेरा जेल को बालों पर लगाएं।
  • 20 मिनट तक बाल ऐसे ही छोड़ने के बाद बालों को धो लें।
  • इससे आपको अवश्य राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
कंडीशनर का इस्तेमाल है जरूरी - फोटो : Adobe stock
 कंडीशनर का इस्तेमाल है जरूरी
  • मेहंदी लगाने के बाद जब बालों को शैंपू से धो रहे हैं तो अच्छे कंडीशनर का उपयोग करें।
  • यह बालों को मुलायम बनाए रखता है और सूखापन को कम करता है।
  • कंडीशनर के इस्तेमाल के समय ध्यान रखें कि इसे बालों की जड़ों में न लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सही तरह से सुखाना है जरूरी - फोटो : Adobe stock
सही तरह से सुखाना है जरूरी
  • अक्सर जल्दबाजी में लोग अपने बालों को हल्का गीला छोड़ देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।
  • बालों को सही तरीके से सुखाने से उनकी नमी बनी रहती है।
  • इसके लिए तौलिए से बालों को हल्का थपथपाएं और फिर प्राकृतिक तरीके से ही सूखने दें।
  • इन उपायों को अपनाकर, आप अपने बालों को मेहंदी के बाद भी मुलायम और स्वस्थ बनाए रख सकती हैं।
 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें