फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों को भी जरूरत है चेहरा चमकाने की, रोजाना करें इन चीजों का इस्तेमाल त्वचा में आ जाएगी नई जान

Tue, 21 Jan 2020 06:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लड़कियां तो अपनी त्वचा को निखारने के लिए बहुत सारी चीजों और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। पर, कई बार पुरुष अपनी त्वचा का ज्यादा रख-रखाव नहीं करते हैं। जबकि पुरुषों की सख्त त्वचा को देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है। अगर आप बाजार के महंगे प्रोडक्ट के पीछे पैसे नहीं बर्बाद करना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों से दमकती त्वचा बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी। आगे की स्लाइड में जानिए क्या है वो घरेलू नुस्खें।
विज्ञापन

2 of 5
मुल्तानी मिट्टी
आपने अपने घरों में भी त्वचा को निखारने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हुए कई बार देखा होगा। वैसे तो अधिकतर महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं पर पुरुष भी चेहरे की रंगत निखारने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसेक लिए गुलाबजल और चंदन पाउडर के साथ मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इस पैक के सूखने पर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। 
विज्ञापन

3 of 5
नींबू और टमाटर
अगर धूल और धूप की वजह से आपकी त्वचा काफी टैन हो गई है तो इसे ठीक करने के लिए एक पका हुआ टमाटर लें। इसके बाद इसे पीसकर इसका लेप बनाकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस अच्छे से मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक के लिए लगाकर छोड़ दें। 15 दिन तक लगातार ऐसा करते रहें आपको फर्क खुद दिखने लगेगा।  

4 of 5
हल्दी
हल्दी त्वचा का रंग साफ करने में काफी मदद करती है। इतना ही नहीं ये त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को भी साफ करने का काम करती है। गोरापन पाने के लिए जैतून के तेल में हल्दी मिलाकर उसका लेप चेहरे पर लगाएं। इस लेप को लगभग 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Pixabay
कच्चा दूध
अपनी त्वचा को गोरा बनाने के लिए रोज रात को सोने से पहले पूरे चेहरे पर कच्चा दूध मल लें। ऐसा करने से आपके चेहरे को नमी मिलने के साथ दूध के पोषण तत्व भी मिलेंगे। जो आपकी त्वचा को कोमल बनाने में आपकी मदद करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें