फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Glowing Skin: चेहरे की चमक को कई गुना बढ़ा देगा ये लाल फेस पैक, स्किन है डल तो पढ़ें ये खबर

Fri, 30 May 2025 04:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips For Glowing Skin In Hindi: चेहरे की चमक बढ़ाना चाहते हैं तो महंगी क्रीम को छोड़कर हमारा बताया ये लाल फेस फैक चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
चेहरे की चमक को कई गुना बढ़ा देगा ये लाल फेस पैक - फोटो : Adobe stock
Tips For Glowing Skin In Hindi : बदलते मौसम का असर सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी देखने को मिलता है। खासतौर पर अब जब मौसम गर्मी का हो रहा है, और बीच-बीच में बारिश भी हो रही है, तो स्किन काफी डल होने लगती है।

डल स्किन का ध्यान यदि सही से न रखा जाए तो चेहरा अजीब दिखने लगता है। इसी के चलते लोग महंगी-महंगी क्रीमों और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, ताकि वो अपनी त्वचा का ध्यान रख पाएं। लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट का भी कोई असर देखने को नहीं मिलता है।

इसी के चलते हम आज यहां आपको एक ऐसे लाल फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा एकेदम से खिल उठेगा। खास बात तो ये है कि इस पैक को बनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने और किसी भी ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 
विज्ञापन

2 of 7
पैक को बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
पैक को बनाने का सामान
 
इस पैक को बनाने के लिए जो सबसे मुख्य सामग्री है वो है चुकंदर। इसके अलावा दही और थोड़ा सा शहद भी इस पैक को सही तरह से बनाने में आपकी मदद करेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 7
ऐसे करें तैयार - फोटो : freepik.com
ऐसे करें तैयार 

फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले या तो चुकंदर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें, नहीं तो आप इसे ब्लेंड कर सकते हैं।

4 of 7
ऐसे करें तैयार - फोटो : freepik
यदि आपने इसे ब्लेंड किया है, तो चुकंदर के पेस्ट में थोड़ा सा सही मिक्स करें। दही के साथ-साथ इसमें थोड़ा सा शहद भी डालें, क्योंकि ये आपकी स्किन को मुलायम रखने का काम करेगा। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

अब पारी आती है इस पैक को सही से इस्तेमाल करने की तो उसके लिए सबसे पहले तो अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। इसके लिए किसी अच्छे क्लींजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

6 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
जब चेहरा अच्छी तरह से साफ हो जाए तो उसपर चुकंदर के पेस्ट की एक पतली लेयर अप्लाई करें। अब इस पैक को ऐसे ही लगा रहने दें। आधे घंटे के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ करें। चेहरा साफ करने के बाद उसपर अच्छी क्रीम जरूर अप्लाई करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्या हैं इसके फायदे - फोटो : Adobe stock
क्या हैं इसके फायदे

इस पैक को इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा तो ये ही कि ये पैक डेड स्किन को हटाता है, जिससे त्वचा का रंग निखर जाता है। ये आपकी स्किन टोन को एक शेड तक लाइट कर सकता है। इसलिए यदि आप ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं तो इस पैक का इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें