Monsoon Skin Care Tips: बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में हर किसी को अपनी स्किन का ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए। ऐसा न करने पर आपको परेशानी हो सकती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Monsoon Skin Care Tips: बारिश का मौसम शुरू हो गया है, जो अपने साथ तमाम तरह की दिक्कतें लेकर आता है। इस मौसम में यदि स्किन का ध्यान सही से न रखा जाए तो कई तरह की परेशनियां जन्म लेने लगती हैं।
दरअसल, इस मौसम में हवा में नमी बढ़ने से पसीना, चिपचिपाहट, फंगल इंफेक्शन, पिंपल्स और स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए कुछ खास सावधानियां जरूरी हैं। इसी के चलते हम आपको बारिश में त्वचा का ध्यान रखने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। इन टिप्स को ध्यान में रखने से आपको काफी आराम रहेगा और किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
चेहरे को दिन में दो बार करें साफ
- फोटो : Adobe stock
चेहरे को दिन में दो बार करें साफ
बारिश के मौसम में स्किन काफी चिपचिपाने लगती है। इसलिए इसे दिन में कम से कम दो बार साफ करें। यदि ज्यादा चिपचिपापन लग रहा है तब तो आप सुबह और शाम के अलावा भी फेसवॉश कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर जमा गंदगी भी साफ हो जाएगी। इसके लिए किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
3 of 7
सही मॉइस्चराइजर है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
सही मॉइस्चराइजर है जरूरी
बारिश के मौसम में यदि आप नहीं चाहते कि आपकी त्वचा पर किसी तरह की कोई दिक्कत आए तो सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। ये मॉइस्चराइजर ऐसा होना चाहिए, जो त्वचा के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करे। ऐसा इसलिए क्योंकि ह्यूमिडिटी के कारण त्वचा पहले से ही ऑयली हो जाती है। ऐसे में ऑयल-फ्री, जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि स्किन को हाइड्रेशन मिले बिना पोर्स ब्लॉक हुए।
4 of 7
सनस्क्रीन भी जरूरी है
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन भी जरूरी है
लोगों को लगता है कि बारिश के मौसम में तो ज्यादा धूप भी नहीं होती। ऐसे में सनस्क्रीन न भी इस्तेमाल करें तो क्या ही फर्क पड़ता है। जबकि ऐसा नहीं है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर मौसम में जरूरी होता है। इस मौसम में भी कम से कम 40 एसपीएफ की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 7
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब
- फोटो : Adobe stock
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब
बारिश के मौसम में भी गर्मी में दो बार चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करते समय ध्यान रखें ये आपके स्किन टाइप का ही हो। यदि स्किन टाइप का ध्यान रखकर आप स्क्रब नहीं करेंगे तो इससे आपकी त्वचा ही डैमेज होगी।
विज्ञापन
6 of 7
हल्का मेकअप करें
- फोटो : Adobe stock
हल्का मेकअप करें
इस मौसम में उमस काफी ज्यादा हो जाती है, जिस कारण स्किन के पोर्स भी अपने आप बंद होने लगते हैं। ऐसे में यदि आप हैवी मेकअप करेंगे तो इससे पोर्स और भी ज्यादा बंद हो जाएंगे और फिर मुंहासों जैसी दिक्कत होने लगेगी।
शरीर के जिन हिस्सों पर ज्यादा पसीना आता है, वहां बारिश के मौसम में शरीर के ऐसे हिस्सों में फंगल इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में इन हिस्सों को सूखा और साफ रखें। कॉटन कपड़े पहनें और पाउडर का इस्तेमाल करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।