फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanning Removal Tips: इस एक नुस्खे से गायब हो जाएगी महीनों से जमा टैनिंग, जानें कैसे ?

Fri, 09 May 2025 10:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके हाथ-पैरों में भी टैनिंग जमा हो गई है, तो इस एक नुस्खे से अपनी त्वचा को चमकाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
इस एक नुस्खे से गायब हो जाएगी महीनों से जमा टैनिंग - फोटो : Adobe stock
Tanning Removal Tips: टैनिंग एक ऐसी समस्या है, जिससे महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी परेशान रहते है। टैनिंग होने का मुख्य कारण धूप की हानिकारक किरणें हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में लोगों को हमेशा सलाह दी जाती है कि वो खुद को कवर करके बाहर निकलें और सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करें। लेकिन इन सबके बावजूद त्वचा पर टैनिंग हो ही जाती है।

इसी वजह से कई बार महिलाएं स्लीवलेस पहनने से भी कतराने लगती हैं। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो टैनिंग से परेशान हैं, तो यहां हम आपको एक सिंपल सा नुस्खा बताने जा रहे हैं, ताकि आप घर बैठे टैनिंग हटा सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
नींबू और एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
नींबू और एलोवेरा 

आसान विधि से टैनिंग हटाना चाहते हैं तो इन दोनों चीजों की मदद ले सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एलोवेरा जेल और नींबू का मिश्रण त्वचा पर एकदम जादू के जैसा ही असर करता है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में तो ये काफी राहत पहुंचाने का काम करता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
चाहिए होगा क्या सामान ? - फोटो : Freeepik.com
चाहिए होगा क्या सामान ?

आसान विधि ये टैनिंग हटाने के लिए यदि आप इन दोनों चीजों का पेस्ट बनाना चाहते हैं तो आपको ताजा एलोवेरा जेल, नींबू के रस और ब्रश की जरूरत पड़ेगी।

4 of 7
चाहिए होगा क्या सामान ? - फोटो : freepik
नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं और एलोवेरा त्वचा को ठंडक और पोषण देता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
टैनिंग हटाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
विधि

अब बारी आती है इसको सही तरह से लगाने की तो चेहरे से लेकर हाथ-पैरों तक में जहां भी टैनिंग है तो पहले उस त्वचा को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके लिए किसी अच्छे क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब त्वचा को साफ कर लें तो उसपर ब्रश की मदद से पेस्ट को पूरी तरह से लगाएं।
विज्ञापन

6 of 7
टैनिंग हटाने का तरीका - फोटो : iStock
अब इस पेस्ट को ऐसे ही कम से कम 20 मिनट लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें। आप हफ्ते में तीन बार इस नुस्खे को अपना सकते हैं, ताकि आपकी त्वचा की टैनिंग पूरी तरह से साफ हो जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बरतें ये सावधानी - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानी

अगर ऊपर दिया गया नुस्खा आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कुछ सावधानी बरतने की भी जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू हर किसी को सूट नहीं करता है। इसलिए नींबू लगाने के बाद धूप में न निकलें, वरना त्वचा में जलन हो सकती है। बहुत संवेदनशील त्वचा वालों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें