फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Skin Care: नौतपा के दौरान ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान, वरना झुलस जाएगा चेहरा और हाथ-पैर

Thu, 08 May 2025 04:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप नौतपा के दौरान अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
नौतपा के दौरान ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : Adobe Stock
Summer Skin Care: हर साल मई के महीने में नौतपा पड़ता है और इस दौरान लोगों का घर से बाहर निकला भी मुश्किल हो जाता है। इस साल की बात करें तो 2025 में नौतपा 25 मई से शुरू होगा और 8 जून को समाप्त होगा।नौतपा में 9 दिनों की अवधि होती है, जो हर साल सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर शुरू होती है।

इस दौरान सूर्य देव अपनी पूरी शक्ति से पृथ्वी को तपाते हैं, जिस कारण हर कोई काफी परेशान हो जाता है। ऐसे में नौतपा के दौरान स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप नौतपा में भी आप त्वचा का ध्यान आसानी से रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

नौतपा शुरू होने से पहले ही सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना शुरू कर लें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपको कम से कम 350 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कम एसपीएफ वाली सनस्क्रीन धूप से आपकी स्किन को बचा नहीं पाएगी। जेल बेस्ड सनस्क्रीन लेकर उसे हर तीन से चार घंटों में इसका इस्तेमाल करें। 

 
विज्ञापन

3 of 7
ऐसे फेस पैक लगाएं - फोटो : Adobe stock
ऐसे फेस पैक लगाएं

नौतपा में गर्मी काफी ज्यादा होती है, ऐसे में कोशिश करें कि ऐसे फेस पैक का इस्तेमाल करें, जो स्किन पर ठंडक पहुंचाएं। त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले फेसपैक चेहरे की कई परेशानियों को दूर रखने का काम करेंगे। 

 

4 of 7
स्किन को हाइड्रेट रखें - फोटो : Adobe stock
स्किन को हाइड्रेट रखें

शरीर के साथ-साथ इस गर्मी में अपनी स्किन को भी हाइड्रेट रखें। इसके लिए गुलाब जल या फिर एलोवेरा से बनें टोनर को दिन में दो बार चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा हाइड्रेट रखेगा। ये आपकी स्किन की कई परेशानियों को दूर रखने में भी मदद करेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सूती या लिनेन फैब्रिक के कपड़े पहनें - फोटो : instagram
सूती या लिनेन फैब्रिक के कपड़े पहनें

ध्यान रखें कि इस मौसम में आपको किसी भी कीमत पर मोटे फैब्रिक के कपड़े न पहनें। मोटे फैब्रिक के कपड़े आपको उलझन में डाल सकते हैं। इसकी जगह कोशिश करें कि आप सूती या फिर लिनेन फैब्रिक के कपड़े पहनें। ये कपड़े आपको गर्मी में काफी आराम पहुंचाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
धूप से जितना हो सके उतना बचें - फोटो : Adobe stock
धूप से जितना हो सके उतना बचें

यदि आपको घर से बाहर निकलना है, तो ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। इसके लिए धूप में निकलते वक्त छाता, टोपी, गॉगल्स और स्कार्फ का इस्तेमाल करें ताकि चेहरा, आंखें और बाल सीधे संपर्क में न आएं। स्कार्फ भी एकदम हल्के कपड़े का होना चाहिए, वरना चेहरे पर और दिक्कतें हो जाएंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाहर से आकर करें ये काम - फोटो : freepik
बाहर से आकर करें ये काम

धूप से आने के बाद चेहरे को पहले ठंडे पानी से धो लें, इसके बाद भी यदि चेहरा गर्म लग रहा है तो ठंडे दूध में रुई भिगोकर कुछ मिनट तक चेहरे पर रखें या एलोवेरा जेल लगाएं। इससे भी आपको आराम मिलेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें