इस साल 4 नवंबर को दिवाली है। लड़के हों या लड़कियां त्योहार के मौके पर सभी अच्छे दिखना चाहते हैं। कपड़े, ज्वेलरी, अन्य एक्सेसरीज की खरीदारी तो आप कर ही रहें होंगे। वहीं लड़कियां खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ब्यूटी पार्लर, फेशियल, मेक अप आदि को लेकर तैयारियां कर रहीं होंगी। लेकिन त्योहार में कई सारे काम होते हैं। ऐसे में हो सकता है कि आपको सही से तैयार होने का समय न मिले। दिवाली के पांच दिन के त्योहार में कई तरह की शॉपिंग करनी होती है। इस दौरान घर खर्च भी बढ़ जाता है। ऐसे में पार्लर और स्किन केयर में पैसे खर्च करने से भी बचना चाहते हैं लेकिन सुंदर दिखने की चाह भी है तो घर पर ही स्किन केयर से जुड़ें नेचुरल नुस्खे अपना कर अपने चेहरे पर निखार और ग्लो ला सकते हैं। चलिए जानते हैं चेहरे पर चमक और निखार लाने का घरेलू उपाय।