फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dirty Hair Brush Effects: गंदी कंघी से संवारते हैं बाल तो संभल जाएं, सामने आएंगी ये परेशानियां

Fri, 20 Dec 2024 10:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप गंदी कंघी से बाल संवारते हैं तो संभल जाएं। ये आपके लिए कई परेशानियों को पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
गंदी कंघी से संवारते हैं बाल तो संभल जाएं - फोटो : Adobe stock

Dirty Hair Brush Effects: यदि आपके बालों का झड़ना कम नहीं हो रहा है और आप भी डैंड्रफ और बालों के रूखेपन से परेशान हैं, तो आपको संभलने की जरूरत है। कई बार ये परेशानियां आपकी लापरवाही की वजह से होती हैं। जी हां, भले ही ये सुनने में अजीब लगे, लेकिन यही सच है।

दरअसल, कई बार हम जाने-अनजाने में गंदी कंघी से बाल संवारते हैं, जिसकी वजह से बालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गंदे हेयर ब्रश में बाल, धूल, तेल, डैंड्रफ, और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के अवशेष जमा हो जाते हैं।

अगर इनकी नियमित रूप से सफाई नहीं की जाती है, तो ये बालों और स्कैल्प के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए कहा जाता है समय-समय पर हेयर ब्रश या फिर कंघी को सही से साफ करना जरूरी होता है। यहां हम आपको गंदी कंघी से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 7
स्कैल्प इंफेक्शन - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प इंफेक्शन

यदि आप गंदी कंघी से बाल संवारेंगे तो ये डैंड्रफ, बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकती है। इससे स्कैल्प पर खुजली, जलन और रैशेज हो सकते हैं। इसलिए हमेशा कंघी को साफ ही रखें। 
विज्ञापन

3 of 7
झड़ सकते हैं बाल - फोटो : Adobe stock
झड़ सकते हैं बाल

गंदे ब्रश में मौजूद गंदगी और पुराने बाल बालों के रोमछिद्र को ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। कई बार इसकी वजह से बाल काफी ज्यादा भी झड़ने लगते हैं, जो लोगों को परेशान कर देते हैं। 

4 of 7
डैंड्रफ और ऑयली स्कैल्प - फोटो : Adobe stock
डैंड्रफ और ऑयली स्कैल्प

गंदे हेयर ब्रश का उपयोग करने से स्कैल्प में डैंड्रफ और अतिरिक्त तेल का निर्माण हो सकता है, जिससे बाल चिपचिपे और अस्वस्थ लगते हैं। इसलिए कंघी को समय-समय पर साफ करते रहें। 
विज्ञापन

5 of 7
उलझते हैं बाल - फोटो : Adobe stock
उलझते हैं बाल

कंघी जितनी साफ होगी, उतना ही अच्छे से बाल संवर जाएंगे। गंदा हेयर ब्रश बालों को सही से सुलझाने में असमर्थ हो सकता है, जिससे बाल टूट सकते हैं और उनकी बनावट खराब हो सकती है। कई बार इसकी वजह से बाल रूखे होने लगते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
हेयर स्टाइलिंग में दिक्कत - फोटो : Adobe stock
हेयर स्टाइलिंग में दिक्कत

गंदे ब्रश बालों में समान रूप से कंघी नहीं कर पाते, जिससे स्टाइलिंग सही ढंग से नहीं हो पाती। कई बार इस वजह से बाल उलझ कर टूटने भी लगते हैं। ऐसे में कंघी को साफ करते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसे करें कंघी को साफ - फोटो : Freepik
ऐसे करें कंघी को साफ

हर किसी को अपनी कंघी हर हफ्ते साफ करनी चाहिए. इसके लिए गुनगुने पानी और शैंपू से कंघी को धोएं। ब्रश पर जमा बालों और गंदगी को नियमित रूप से हटाएं। स्टाइलिंग और डेली ब्रशिंग के लिए हमेशा अलग-अलग कंघी का इस्तेमाल करें। साफ हेयर ब्रश का उपयोग बालों को स्वस्थ, चमकदार और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें