Dhanashree Verma Hair Secret: जिस तरह के क्रिकेट जगत के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, ठीक उसी तरह से उनकी पत्नी धनश्री वर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। वो एक खूबसूरत डांसर हैं और एक डांस शो में हिस्सा ले चुकी हैं।
धनश्री वर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं, जिनपर लोग प्यार लुटाते हैं। उनकी तस्वीरों में वैसे तो उनके लुक्स बेहद खूबसूरत होते हैं, लेकिन उनके लंबे-घने बाल हमेशा लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। खासतौर पर लड़कियां उनके लंबे-घने बालों का राज जानना चाहती हैं।
अगर आप भी धनश्री वर्मा के जैसे लंबे-घने बाल पाना चाहती हैं तो उन्हीं के द्वारा बताया गया हेयर केयर रूटीन फॉलो करें। उन्होंने कई दिन पहले अपना हेयर केयर रूटीन लोगों से साझा किया था, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।