फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे के दाग-धब्बे छुपाने के लिए कंसीलर है बेस्ट, जानें कैसे करें इसका सही इस्तेमाल

Wed, 02 Dec 2020 09:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
makeup - फोटो : instagram
बेदाग निखार तो हर लड़की की चाहत होती है। लेकिन जरूरी नहीं कि सबकी स्किन एक जैसी हो। मुंहासे और एक्ने चेहरे पर दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। लेकिन इन सबकी वजह से अपना आत्मविश्वास कम करने की जरूरत नही है। आजकल मार्केट में मिलने वाले कंसीलर के सही इस्तेमाल से इन दाग-धब्बों को आसानी से छुपाया जा सकता है। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे करें इसका सही इस्तेमाल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
makeup - फोटो : pixabay
जरूरी है सही कंसीलर
त्वचा पर होने वाले अलग धब्बों के लिए अलग तरीके का कंसीलर आता है। जिसका सही इस्तेमाल ही फ्लॉलेस त्वचा देगा। गलत तरीके से कंसीलर के इस्तेमाल से आप मेकअप को लेकर शर्मिंदगी उठा सकती है। 
पीच शेड
पीच शेड के कंसीलर का इस्तेमाल धूप से होने वाली टैनिंग और एजिंग को छुपाने के लिए किया जाता है। वहीं आंखों के नीचे होने वाले नीले घेरे में पीच शेड के कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए।
ग्रीन टोन कंसीलर
ग्रीन टोन कंसीलर का इस्तेमाल चेहरे के लाल धब्बों को छिपाने के लिए किया जाता है। 
यलो टोन कंसीलर
इस कलर के कंसीलर को ज्यादातर ल़ड़कियां जानती हैं। यलो टोन के कंसीलर से पिग्मेंटेशन और लाल-काले धब्बों को छुपाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
makeup - फोटो : pixabay
मार्केट में कई तरह के कंसीलर आते हैं। जिनमें से अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही कंसीलर खरीदना चाहिए। जैसे स्टिक या पेंसिल वाला कंसीलर ड्राई स्किन के लिए सही होता है। तो वहीं क्रीम वाला कंसीलर ऑयली स्किन के लिए, जबकि जिनकी स्किन नॉर्मल कैटेगरी की हो वो लिक्विड कंसीलर का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। 

4 of 5
Makeup
सबसे पहले क्या लगाएं कंसीलर या फाउंडेशन
कंसीलर को स्किन पर अप्लाई करने से पहले जरूरी है कि स्किन पर एक लेयर फाउंडेशन की लगाएं। उसके बाद कंसीलर लगाने से ये आसानी से त्वचा पर फैलकर लगेगा और ज्यादा कवरेज लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
no makeup look - फोटो : instagram
आंख के काले धब्बों के लिए सही है
बहुत सारे लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं। जो या तो नींद की कमी की वजह से होते हैं या फिर जेनेटिक। जिन्हें कंसीलर के जरिए आसानी से दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें