फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Skin Care: दमकती त्वचा के लिए होने वाली दुल्हन को कराने चाहिए ये स्किन केयर ट्रीटमेंट

Mon, 10 Jun 2024 01:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी शादी तय हो गई है और आप अपनी शादी में दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो पहले से ही कुछ खास स्किन केयर ट्रीटमेंट जरूर कराएं। 
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हनों को कराने चाहिए ये स्किन केयर ट्रीटमेंट - फोटो : iStock
Bridal Skin Care: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। जिस दिन लड़की की शादी तय हो जाती है, वो उसी दिन से ये सोचने लगती है कि उसे शादी में क्या पहनना है, कैसा मेकअप करना है, कैसी ज्वेलरी पहननी है। इसके लिए महीनों पहले से खरीदारी भी शुरू हो जाती है।

इसके साथ-साथ लड़कियां शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए पहले से ही कई तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं। वो इस कोशिश में रहती हैं, कि शादी वाले दिन उनकी त्वचा खिली-खिली दिखे।

ज्यादातर लड़कियां इसके लिए एक-दो महीने पहले से ही फेशियल भी कराती हैं। फेशियल के साथ-साथ कई अन्य ट्रीटमेंट भी आते हैं, जो हर होने वाली दुल्हन को अपनी लिस्ट में शामिल करने चाहिए। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही स्किन केयर ट्रीटमेंट्स के बारे में बताएंगे, ताकि अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो आप इनकी मदद से दमकती त्वचा पा सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हनों को कराने चाहिए ये स्किन केयर ट्रीटमेंट - फोटो : iStock

हाइड्रा फेशियल

त्वचा की व्हाइटनिंग के लिए हाइड्रा फेशियल एक बेहतर विकल्प है। इसमें त्वचा की टैनिंग को हटाया जाता है। वैसे ज्यादातर लोग टैनिंग हटाने के लिए ब्लीच और डीटैन फेशियल का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर आपको ज्यादा असरदार फेशियल कराना है तो हाइड्रा फेशियल एक अच्छा ऑप्शन है। 
विज्ञापन

3 of 5
दुल्हनों को कराने चाहिए ये स्किन केयर ट्रीटमेंट - फोटो : iStock

पीलिंग है जरूरी

आप कितना भी खुद को बचा लें लेकिन फिर भी आपके चेहरे पर धूप का असर दिखाई देता है। ऐसे में आप पीलिंग कराकर अपनी त्वचा का निखार वापस पा सकती हैं। इस ट्रीटमेंट में त्वचा की डेड स्किन को हटाया जाता है। इससे त्वचा के पोर्स भी अच्छे से साफ हो जाते हैं। 
 

4 of 5
दुल्हनों को कराने चाहिए ये स्किन केयर ट्रीटमेंट - फोटो : iStock
अंडर आई ट्रीटमेंट 

आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लड़कियों की आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। ऐसे में आप अंडर आई ट्रीटमेंट लेकर इस परेशानी से राहत पा सकती हैं। इस ट्रीटमेंट में डार्क सर्कल को परमानेंट ही छिपा दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुल्हनों को कराने चाहिए ये स्किन केयर ट्रीटमेंट - फोटो : iStock

स्किन ब्राइटिंग ट्रीटमेंट

यहां त्वचा को गोरा करने की बात नहीं हो रही है। स्किन ब्राइटिंग ट्रीटमेंट में बस आपकी त्वचा की डेड स्किन को हटाया जाता है। इससे आपकी त्वचा का असली निखार सामने आता है। इसे गोरी और सांवली, दोनों स्किन टोन की लड़कियां करा सकती हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें