फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच घरेलू उपायों से हफ्तेभर में दूर हो जाएगा चेहरे का कालापन

Mon, 11 Nov 2019 03:25 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
दिन भर की गंदगी, धूल मिटटी और बढ़ते प्रदुषण के चलते चेहरे की त्वचा पर असर पड़ना जाहिर सी बात है। ऐसे में अगर आप रोजाना अपने चेहरे की देखभाल नहीं करेंगे तो नतीजा और भी बुरा हो सकता है जैसे कि, कील-मुहांसे, रूखापन, त्वचा की प्राकृतिक चमक खोने के साथ कालापन जम जाता है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार धूप में ज्यादा देर तक रहने से त्वचा में कालापन आ जाता है। जिससे चेहरे पर डार्क पैचेस, डार्क स्पॉट्स जैसी समस्या हो जाती है। हालांकि इस कालेपन को क्रीम और मेकअप से छिपाने की बजाए हल्का करने के लिए घरेलू उपायों का उपयोग करना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

2 of 6
नींबू का इस्तेमाल
चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए एक नींबू का रस निचोड़ें। इसमें बराबर मात्रा में साफ पानी मिलाएं। अपने चेहरे पर इस मिश्रण को लगाएं। 20 मिनट तक इसे लगा छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। ध्यान रखें, इसके बाद साबुन का प्रयोग न करें। एक दिन छोड़कर आप इस उपाय को कर सकते हैं। नींबू का उपचार करने के ठीक बाद धूप में न जाएं। क्योंकि, यह आपकी त्वचा को संवदेनशील बनाता है और फिर से सनबर्न का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
आलू का इस्तेमाल
चेहरे की कालेपन को कम करने के लिए सबसे पहले एक आलू को घिसें और फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को फेस मास्क के रूप में चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। फिर इसे साफ पानी से धो लें। एक दिन छोड़कर लगाने से चेहरा का सारा कालापन दूर हो जाएगा। अगर आपको चेहरे पर आलू का मास्क लगाने के बाद खुजली या जलन हो तो तुरंत मास्क को साफ कर लें।

4 of 6
एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा जेल निकाल लें। अब इस जेल को सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगा लें। 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर चेहरा पानी से धो लें। रोजाना इस उपाय को करके आप चेहरे के कालेपन को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बादाम तेल का इस्तेमाल
चेहरे पर आ रहे कालेपन को दूर करने के लिए बादाम का तेल की कुछ बूंद लें। इसे लोशन की तरह अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर जहां-जहां कालापन दिख रहा है, वहां इसे ज्यादा मात्रा में लगाएं। ध्यान रखें, इसे धोना नहीं है। चेहरे के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए बादाम का तेल रोजाना रात में सोने से पहले लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
हल्दी का इस्तेमाल
चेहरे का कालापन साफ करने के लिए एक कटोरी में आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच दूध मिला लें। अब इस पेस्ट को कालेपन से प्रभावित हिस्से पर लगाएं और मुलायम हाथों से मसाज करें। 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। एक दिन छोड़कर आप हल्दी का ये घरेलू उपाय चेहरे से कालेपन को दूर करने के लिए आजमा सकते हैं। ध्यान रखें, 15-20 मिनट से ज्यादा हल्दी को चेहरे पर लगा न रहने दें, इससे चेहरे पर पीलापन आ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें