कोकोनेट मिल्क
ऐसा माना जाता है कि कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल करने से बाल स्ट्रेट होते हैं। इसके अलावा ये बालों को कोमल मुलायम और चमकदार भी बनाता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और पोषक गुण बालों का संपूर्ण पोषण करते हैं।
एक साफ कटोरी में कोकोनट मिल्क और नींबू के रस की कुछ बूदें मिला लें।
इस कटोरी को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दीजिए. फ्रिज से निकालने के दौरान देख लीजिए कि इसके ऊपर एक क्रीमी लेयर आ गई हो।
इस क्रीम से बालों पर करीब 20 मिनट तक मसाज कीजिए और 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें।
इसे इसी तरह 30 मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ कीजिए।
उसके बाद जब बाल हल्के गीले हो तभी कंघी कर लीजिए।