कुछ समय के बाद बढ़ती उम्र में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपचार के साथ अच्छी क्रीम की जरुरत भी पड़ती है। सभी अपनी पसंद, सुविधा और त्वचा के अनुसार अलग-अलग ब्रांड के क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है जिस क्रीम को आप खरीदकर ला रहे हैं वह आपकी स्कीन के लिए कितना कारगर है? क्या वह क्रीम वास्तव में आपकी चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए है?
जाहिर है क्रीम को लेकर इतनी बातें हम या आप में कोई नहीं सोचता। लेकिन बाजार से चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए घर लाने वाली क्रीम के बारे में कुछ बातें ऐसी हैं जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए और इनका इस्तेमाल भी सोच-समझकर किया जाना चाहिए। आगे की स्लाइड में जानिए क्यों चेहरे के लिए इस्तेमाल करने वाली क्रीम को लेकर आपको होना चाहिए अलर्ट?
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : social media
दरअसल, जो भी क्रीम आप बाजार से ला रहे हैं उसके बारे में आपको पता होना चाहिए कि क्रीम में कितने और किस तरह के एसिड मिले होते हैं और इनका त्वचा पर क्या असर पड़ता है? अधिकतर लोगों का ये सोचना होता है कि जितनी महंगी क्रीम होगी उतनी शुद्ध और केमिकल रहित होगी।
आइए इसी संदर्भ में आपकी इस गलतफहमी को दूर कर देते हैं कि जितनी हाई क्वालिटी रिच क्रीम होती हैं वह कितनी नुकसानदेह और फायदेमंद होती है। आगे की स्लाइड में जानिए क्या होता है इन क्रीम में?
विज्ञापन
3 of 10
दरअसल, बाजार से जो क्रीम आप ला रहे हैं उनमें कई तरह के एसिड मिले होते हैं। इनमें सौम्य मगर हार्ड एसिड का उपयोग होता है। हालांकि, डरने की जरूरत नहीं है लेकिन मूर्ख बनने की जरूरत भी नहीं है। आज हम आपको क्रीम में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की पूरी जानकारी देंगे। आगे की स्लाइड में जानिए क्रीम में इस्तेमाल होने वाले एसिड के बारे में।
4 of 10
लैक्टिक (Lactic)
सारे एसिड में लैक्टिक सबसे सौम्य होता है। ये आपकी त्वचा की पानी की कमी को पूरा करता है। तैलीय त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 10
एस्कॉर्बिक (Ascorbic)
ये विटामिन सी का लैब नाम है, जो त्वचा की देखभाल की लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। ये एसिड त्वचा की नई सेल्स को फलने में मदद करता है, डेड सेल्स को खत्म करता है, त्वचा को चमकदार बनाकर डार्क स्पॉट से लड़ने में मदद करता है।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : social media
कोजिक (Kojic)
ये एसिड चावल से मिलता है और एशिया में सबसे ज्यादा प्रचलित है। ये सन डैमेज, दाग-धब्बे और बढ़ती उम्र में होने वाली त्वचा की समस्या का समाधान करता है।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : social media
ग्ल्य्कोलिक (Glycolic)
ये एसिड गन्ने से पाया जाता है। ये सबसे ज्यादा कारगर एसिड में से एक है। बाकि एसिड की तुलना में ग्ल्य्कोलिक एसिड त्वचा में गहराई तक जाकर काम करता है। ये त्वचा को तेल मुक्त बनाकर बैक्टीरिया को रीबैलेंस करता है।
8 of 10
- फोटो : pixa
किन बातों को ध्यान में रखें
कुछ एसिड काफी सख्त हो सकते हैं इसलिए सबसे सौम्य एसिड से शुरुआत करें। इन्हे हफ्ते में दो बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
कई एसिड को एक साथ मिक्स न करें। इससे कील-मुंहासे हो सकते हैं।
इन एसिड का इस्तेमाल रात में करें। ह्यलुरॉनिक को छोड़कर बाकि एसिड धूप के संपर्क में आने पर त्वचा को काफी संवेदनशील (सेंसिटिव) बना देते हैं।
किसी भी तरह के सौंदर्य उत्पाद जिनमें 10 प्रतिशत से अधिक एसिड हो उनका इस्तेमाल न करें।
अगर आपकी त्वचा का रंग डार्क है तो किसी भी एसिड की हैवी डोज से बचें।
9 of 10
Beauty TIps
अल्फा
अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड्स त्वचा की देखभाल करने वाले सबसे उम्दा एसिड में से एक है। ये त्वचा में चमक, झुर्रियों, त्वचा मलिनकिरण (डिस्कलर) और डलनेस से लड़ने में मदद करता है।
ह्यलुरॉनिक (Hyaluronic)
ह्यलुरॉनिक एसिड पानी में 1000 गुना अपना वजन धारण कर सकता है। ये त्वचा की झुर्रियों पर काम करता है और आपकी त्वचा कोमल लगती है।
नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया है। त्वचा संबंधी बीमारियों अथवा किसी तरह का कोई भी उत्पाद इस्तेमाल करते समय अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।