फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले चारकोल से खिल उठेगी आपकी त्वचा , बाजार से खरीदने के बजाय इस तरह घर पर ही बनाएं

Sun, 13 Oct 2019 08:51 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
चारकोल के इस्तेमाल से चेहरे पर मुंहासे कम होने लगते हैं। यह हमारी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोख लेता है , जिससे हमारी त्वचा बिल्कुल सामान्य लगने लगती है। जब त्वचा पर तेल नियमित रहेगा तब हमारे चेहरे पर दाने भी नहीं होते हैं। यह हमारी त्वचा को टॉक्सिन्स, पलूटेंट, सीबम और केमिकल्स बचाता है , जिससे हमारा चेहरा दमकता और बेदाग होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
charcoal mask
इस तरह काम करता है चारकोल
चारकोल में अवशोषित करने की क्षमता बेहद अधिक पायी जाती है। इसलिए इसके इस्तेमाल के बाद आपका चेहरा साफ हो जाता है। यह त्वचा से सारी गंदगी ,धूल-मिट्टी और ब्लैक हेड्स  को अवशोषित कर लेता है। इसके कारण ही इसके इस्तेमाल के तुरंत बाद आपकी त्वचा बेदाग़ और निखर जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
charcoal skin
 चारकोल फेस पैक सामग्री
1/2 चम्मच ऐक्टिवेटिड चारकोल पाउडर
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी 
1 चम्मच गुलाब जल
1चम्मच दही

 

4 of 6
इस तरह बनाएं 
इन सारी चीजों को एक साथ अच्छे से मिला लें। अब जब यह पेस्ट बन जाए तब इसे अपने चेहरे पर फ़ेस मास्क की तरह लगगा लें। इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें। 
विज्ञापन

5 of 6
gws - फोटो : getty images
चारकोल स्क्रब सामग्री
1  चम्मच ऐक्टिवेटिड चारकोल पाउडर
1 चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑयल
1 चम्मच दरदरी पिसी चीनी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
charcoal face wash
इस तरह बनाएं 
चारकोल स्क्रब बनाने के लिए चीनी में ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें ऐक्टिवेटिड चारकोल पाउडर को भी मिलाएं। जब इन दोनों का मिश्रण दरदरा होकर काले पेस्ट में बदल जाए।  तब इस पेस्ट को 2 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा लें। चेहरे पर पेस्ट लगाने के बाद हाथों से स्क्रब कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें