फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चार वजहों से नियमित कराना चाहिए फेशियल और क्लीनअप

Sat, 12 Oct 2019 10:01 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बढ़ती उम्र में अपने शरीर के साथ-साथ त्वचा का खास ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी होती है। अगर इसमें जरा भी चूक हुई तो कम उम्र में ही रूखी, बेजान, मुरझाई त्वचा हो जाती है। ऐसे में फेशियल और क्लीनअप नियमित करने से त्वचा का निखार बरकरार रहता है। हालांकि कुछ लोगों से अपने सुना होगा कि ज्यादा फेशियल भी नुकसानदेह होता है लेकिन आपकी इस गलतफहमी को आज हम दूर कर देंगे। जानें नियमित रूप से फेशियल और क्लीनअप कराने के क्या फायदे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
उम्रदराज नहीं नजर आएंगी
बढ़ती उम्र सबसे पहले आपकी रूखी और बेजान त्वचा से नजर आती है। उम्र के बढ़ने के साथ-साथ कोलेजन का प्रोडक्शन घटता जाता है। कोलेजन आपकी त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखती है। इसलिए जब कोलेजन घटता है, तो त्वचा ढीली और बेजान नजर आने लगती है। फेशियल कराने से आपकी त्वचा को पर्याप्त मॉइस्चर मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पिग्मेंटेशन कम होगा और रंगत निखरेगी
अगर आपके गालों के ठीक ऊपर काली झाइयां पड़ गई हैं या फिर डार्क सर्कल्स हैं, तो नियमित रूप से फेशियल कराएं। इस तरह का कालापन, पिग्मेंटशन बढ़ती उम्र के साथ बढ़ते जाते हैं। सूरज की हानिकारक किरणें, प्रदूषण और हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने से भी ये समस्याएं हो सकती हैं। नियमित फेशियल कराने से आपकी रंगत धीरे-धीरे एकसमान नजर आने लगेगी। दाग-धब्बे और डार्क सर्कल्स भी कम होने लगेंगे।

4 of 5
रोमछिद्र का खास ख्याल 
हवा की नमी, प्रदूषण, गंदगी, पसीना, मेकअप इत्यादि हमारे रोमछिद्रों को प्रभावित करते हैं, उन्हें ब्लॉक करते हैं। इन्हीं कारणों से त्वचा बेजान नज़र आती है और मुहांसों से भर जाती है। रोज़ाना क्लेंजिंग करने से आपकी त्वचा केवल ऊपरी तौर पर साफ होती है, लेकिन बंद रोमछिद्र के अंदर गंदगी इकट्ठा होने लगती है। फेशियल में स्टीम लेने की प्रक्रिया से आपके रोमछिद्र खुल जाते हैं। साथ ही स्क्रब करने से उनकी गंदगी भी पूरी तरह से निकल जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लैकहैड और वाइटहेड्स की छुट्टी हो जाएगी
नाक पर काले-काले डॉट्स हों या ठोढ़ी पर सफेद दाने, ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को निकालने के लिए क्लीन-अप या फेशियल से बेहतर विकल्प कुछ नहीं। ऑयल और डेड सेल्स के संयोजन से ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स पनपते हैं। फेशियल के दौरान एक्स्ट्रैक्शन टूल की मदद से नाक, माथे और ठोढ़ी पर मौजूद इन ब्लैक और वाइट हेड्स को निकाला जाता है। जिससे आपकी त्वचा चिकनी और चमकदार नजर आने लगती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें