फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Benefit of Applying Primer: मेकअप से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाना सही या नहीं ? जानें इसके बारे में

Wed, 19 Feb 2025 09:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर आपने स्किन विशेषज्ञों को ये कहते सुना होगा कि मेकअप से पहले प्राइमर लगाया जाता है। ऐसे में पहले ये जान लें कि इसे चेहरे पर लगाना सही भी है या नहीं ?
विज्ञापन
1 of 6
मेकअप से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाना सही या नहीं ? - फोटो : Adobe stock
Benefit of Applying Primer: चाहे लड़कियां हों या लड़के, खूबसूरत दिखने के लिए आजकल हर कोई मेकअप करता है। मेकअप की वजह से न सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि ये आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मदद करता है। अब तो लोग रोजाना कॉलेज और दफ्तर जाते समय भी मेकअप का इस्तेमाल करते हैं।

मेकअप करने का सबसे पहला चरण होता है प्राइमर का इस्तेमाल करना, जिसे लोग अक्सर भूल जाते है। जबकि ये सबसे जरूरी स्टेप होता है। बहुत से लोग इस संशय में रहते हैं कि प्राइमर का इस्तेमाल करने से क्या होता है और क्या इसे लगाना सही है ? तो आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। पहले हम आपको प्राइमर के फायदे गिनाएंगे और फिर बताएंगे कि इसका इस्तेमाल क्यों करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
लंबे समय तक मेकअप टिकाना है तो करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
लंबे समय तक मेकअप टिकाना है तो करें इस्तेमाल
 
  • यदि आप चाहती हैं कि आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे तो प्राइमर का इस्तेमाल अवश्य करें।
  • ये एक बेस की तरह काम करता है, जिससे मेकअप पूरे दिन टिका रहता है।
  • इसकी वजह से ही मेकअप में क्रेक्स नहीं पड़ते और चेहरा खूबसूरत दिखता है। 
विज्ञापन

3 of 6
स्किन को बनाता है स्मूद - फोटो : Adobe stock
स्किन को बनाता है स्मूद
 
  • आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से आजकल ज्यादातर लोगों की स्किन पर फाइन लाइन्स होती हैं और टेक्सचर खराब हो जाता है।
  • ऐसे में प्राइमर इसे भरकर फाउंडेशन को ज्यादा स्मूद और इवन अप्लाई करने में मदद करता है।
  • इसकी वजह से चेहरे पर फाउंडेशन एक दम परफेक्टली लगता है। 

4 of 6
ऑयल करेगा कंट्रोल - फोटो : Adobe stock
ऑयल करेगा कंट्रोल
 
  • यदि आप मेकअप से पहले त्वचा पर प्राइमर लगाएंगी तो ये चेहरे का अतिरिक्त ऑयल कंट्रोल करेगा।
  • खासतौर पर यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो ऑयली स्किन वालों के लिए मैटिफाइंग प्राइमर काफी फायदेमंद होता है।
  • यह चेहरे के ऑयल को कंट्रोल करके मेकअप को फ्रेश बनाए रखता है।  
विज्ञापन

5 of 6
स्किन को रखता है हाइड्रेट - फोटो : iStock
स्किन को रखता है हाइड्रेट
 
  • यदि आपकी त्वचा ड्राई है, तब तो प्राइमर का इस्तेमाल अवश्य करें।
  • ये त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करेगा।
  • ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर जरूरी होता है, जिससे मेकअप केकी या पैची नहीं दिखता।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लगाना चाहिए या नहीं ? - फोटो : Adobe stock
 लगाना चाहिए या नहीं ?

आखिर में बात करते हैं कि प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं, तो यदि आप चाहती हैं कि मेकअप लॉन्ग-लास्टिंग रहे, स्किन स्मूद और फ्रेश दिखे तो प्राइमर का इस्तेमाल अवश्य करें। पर, यदि आपको थोड़ी सी देर के लिए ही मेकअप करना है तो आप प्राइमर को स्किप कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि प्राइमर स्किन करने के बाद मेकअप प्रोडक्ट सीधे आपकी त्वचा पर लगेंगे, जो थोड़ा हानि पहुंचा सकते हैं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें