फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Men's Hair Care Tips: पुरुषों के बालों को मजबूत और घना बनाएंगे ये नुस्खे, एक बार आजमा कर देख लें

Tue, 18 Feb 2025 05:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल घने, मजबूत और हेल्दी रहें, तो हेयर एक्सपर्ट्स के बताए इन 4 आसान तरीकों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। 
विज्ञापन
1 of 5
पुरुषों के बालों को मजबूत और घना बनाएंगे ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Men's Hair Care Tips: पुरुषों के बालों की देखभाल अक्सर नजरअंदाज की जाती है, इसकी वजह से कम उम्र में ही पुरुष बालों के झड़ने और सफेद बालों से परेशान होने लगते हैं। यदि आप भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं और अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल घने, मजबूत और हेल्दी रहें, तो हेयर एक्सपर्ट्स के बताए इन 4 आसान तरीकों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें।

ये टिप्स न सिर्फ आपके बालों को हेल्दी बनाएंगे, बल्कि हेयर फॉल, ड्राइनेस और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से भी बचाएंगे। इन टिप्स को अपनाने के लिए आपको मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हेयर टाइप के हिसाब से चुनें शैंपू और कंडीशनर - फोटो : Adobe stock
हेयर टाइप के हिसाब से चुनें शैंपू और कंडीशनर

यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल झड़े नहीं, और मजबूत बने रहें तो हमेशा अपने बालों के टाइप के हिसाब से ही शैंपू और कंडीशनर का चयन करें। शैंपू खरीदते समय ध्यान रखें कि इसमें सल्फेट और पैराबेन नहीं होना चाहिए, वरना ये आपके बालों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाएगा। हफ्ते में 2-3 बार ही शैम्पू करें, क्योंकि ज्यादा शैम्पू करने से बाल ड्राई हो सकते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
मसाज करना कभी न भूलें - फोटो : Adobe stock
मसाज करना कभी न भूलें

अक्सर लोगों को लगता है कि छोटे बालों में लड़कों को तेल मसाज की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में हफ्ते में 1-2 बार हल्के गुनगुने नारियल, बादाम या अरंडी के तेल से सिर की मसाज करें। हफ्ते में दो से तीन बार तेल मसाज करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ये जरूरी नहीं है कि आप तेल को रातभर लगाकर रखें। आप इसे नहाने से एक घंटे पहले भी लगा सकते हैं।   

4 of 5
हीट और केमिकल से बचें - फोटो : Adobe stock
हीट और केमिकल से बचें

 लड़कियों की तरह लड़के भी अपने बालों को स्टाइल करने के लिए हीटिंग टूल का इस्तेमाल करते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि लड़कों के बाल छोटे होते हैं, इसलिए केमिकल्स जल्दी उनके स्कैल्प तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में अगर हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स जैसे कि वैक्स, जेल, स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, तो रात में बाल धोकर सोएं, ताकि स्कैल्प हेल्दी रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सही डाइट है जरूरी - फोटो : Freepik.com
सही डाइट है जरूरी

यदि आप आंतरिक रूप से अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट को सही करें। बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन B, C, और E से भरपूर फूड्स खाएं। हरी सब्जियां, अंडे, नट्स, दही, सोया, और मछली को डाइट में शामिल करें।  
 
 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें