फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: थ्रेडिंग या वैक्सिंग, कैसे दें आईब्रो को सही शेप? जानें कौन सा तरीका रहता है बेहतर

Fri, 02 Jun 2023 11:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आईब्रो को सही शेप देने के लिए वैक्सिंग बेहतर है या फिर थ्रेडिंग। 
विज्ञापन
1 of 6
Beauty Tips - फोटो : istock
Beauty Tips: आज-कल की लड़कियां बेहद कम उम्र में ही अपने लुक्स को लेकर काफी सोचने लगती हैं। उन्हें लगता है कि वो हमेशा परफेक्ट दिखनी चाहिए। यही वजह है कि कम उम्र में ही लड़कियां वैक्सिंग और थ्रेडिंग कराने लगती हैं। इस वजह से उनकी मम्मियों को काफी टेंशन होने लगती है कि आखिर कम उम्र में उनके लिए क्या सही रहेगा। आज के लेख में हम आपको वैक्सिंग और थ्रेडिंग में क्या बेहतर है, इस बारे में बताने जा रहे हैं। स्किन पर वैक्सिंग और थ्रेडिंग दोनों का ही अलग असर होता है।

ऐसे में आपके लिए सबसे पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि थ्रेडिंग और वैक्सिंग में आखिर फर्क है क्या ? अगर आपको इस फर्क के बारे में ही नहीं पता होगा तो इसका असर आपकी बेटी की स्किन पर होगा। ना सिर्फ आपकी बेटी बल्कि इस बारे में आपको खुद के लिए भी पता होना चाहिए कि अगर आप आईब्रो सेट करा रही हैं तो थ्रेडिंग बेहतर है या फिर वैक्सिंग। आइए देर ना करते हुए आपको दोनों तरीकों के बारे में डिटेल में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Beauty Tips - फोटो : istock
कैसे होती है वैक्सिंग

अगर आईब्रो वैक्सिंग की बात करें तो इसके लिए सबसे पहले एक फ्लैट चाकू (जिसमें धार नहीं होती)  की सहायता से वैक्स लेकर आईब्रो के आप पास लगाई जाती है। वैक्स लगाते वक्त आईब्रो की शेप का खास ध्यान रखा जाता है।  वैक्स लगाने के बाद वैक्सिंग स्ट्रेप को लगाकर खींचा जाता है और बाल आसानी से हट जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Beauty Tips - फोटो : istock
इसके फायदे और नुकसान

अगर इसके फायदे की बात करें तो इस प्रक्रिया से आईब्रो को आसानी से शेप दे दी जाती है। अगर आपकी आईब्रो मोटी है तो ये एक बेहतर ऑप्शन है। वहीं अगर बात करें इसके नुकसान की तो अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो स्किन पर गर्म वैक्स की वजह से दाने और खुजली की समस्या सामने आ सकती है। कई बार तो त्वचा जल भी जाती है। 

4 of 6
Beauty Tips - फोटो : istock
कैसे होती है थ्रेडिंग

अगर आपकी आईब्रो पतली है तो ये इसे शेप देने का अच्छा ऑप्शन है। इसमें धागे की सहायता से आईब्रो को शेप देते हुए आस-पास से बालों को हटाया जाता है। थ्रेडिंग के बाद स्किन पर क्रीम लगाना भी बेहद जरूरी होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Beauty Tips - फोटो : istock
इसके फायदे और नुकसान

अगर बात करें इसके फायदे की तो हर बार नए धागे का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में स्किन से जुड़ी एलर्जी होने की संभावना ना के बराबर हो जाती है। कई बार स्किन लाल हो जाती है, लेकिन ये हाल ही में नॉर्मल भी हो जाती है वहीं अगर इसके नुकसान की बात करें तो अगर ये सही तरीके से नहीं की गई तो स्किन पर धागे से कट लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Beauty Tips - फोटो : istock
कौन सी प्रक्रिया है बेहतर ?

अगर आप इस संशय में हैं कि कौन सी प्रक्रिया आपके लिए बेहतर है तो अपने स्किन टाइप और उसकी जरूरत को देखते हुए इसका चयन कर सकती हैं। अगर हमारी सलाह की बात करें तो अत्यधिक मोटी आइब्रो से छुटकारा पाने के लिए वैक्सिंग ही कराएं, वहीं अगर आईब्रो की ग्रोथ कम है तो थ्रेडिंग बेहतर विकल्प है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें