फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: इन टिप्स को अपना लेंगे तो गर्मियों में भी ग्लो करेगी स्किन

Wed, 31 May 2023 10:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मियों में स्किन के खोए हुए ग्लो को वापस पाने के लिए आपको स्किन केयर करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
sunscreen - फोटो : sunscreen
Skin Care Tips: जून-जुलाई के महीने में हर किसी की त्वचा अजीब सी हो जाती है। कभी बरसात होती है, तो कभी तेज धूप निकलती है। इसका सीधा असर लोगों की नाजुक स्किन पर पड़ता है। सर्दियों के मौसम में तो हर कोई अपनी स्किन का काफी ध्यान रखता है। वहीं गर्मी आते-आते लोग अपनी त्वचा पर ध्यान देना तो जैसे भूल ही जाते हैं। ऐसे में गर्मियों में स्किन के खोए हुए ग्लो को वापस पाने के लिए आपको स्किन केयर करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

दरअसल, अगर बात करें गर्मी के मौसम की तो इस मौसम में धूप से होने वाली टैनिंग और सन बर्न से तकरीबन हर कोई परेशान रहता है। वहीं जब बारिश होती है तो स्किन और ज्यादा अजीब सी हो जाती है। ऐसे में स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार आपको भी स्किन केयर करते वक्त त्वचा को पर्याप्त हाइड्रेशन देने की जरूरत होती है। ताकि स्किन ग्लो करती रहे। आज के लेख में हम आपको सही तरीके से त्वचा को हाइड्रेशन देने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sunscreen
सनस्क्रीन का जरूर करें इस्तेमाल

गर्मियों के इस मौसम में भले ही आप घर से बाहर निकलें या ना निकलें, पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपको सूरज की तेज यूवी किरणों से बचाएगी। घर पर तो आप एसपीएफ 30 की सनस्क्रीन इस्तेमाल में ला सकते हैं। पर, अगर आप बाहर जा रहे हैं तो एसपीएफ 50 वाली सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नाइट केयर ना करें नजर अंदाज

गर्मियों के मौसम में अपने नाइट केयर को कभी भी नजर अंदाज ना करें। ये आपकी स्किन पर ग्लो लाने में काफी कारगर है। नाइट केयर के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व आपकी स्किन का ध्यान रखते हैं। 

4 of 5
moisturizer
स्किन को जरूर करें मॉइश्चराइजर

गर्मियों के मौसम में भी अपनी स्किन को मॉइश्चराइजर जरूर करें। तेज धूप की वजह से त्वचा अपना मॉइश्चर खो देती है। इसको बरकरार रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
face wash
दिन में दो बार करें फेसवॉश

गर्मियों के इस मौसम में कम से कम दिन में दो बार चेहरे को अच्छे से धोएं। ऐसा करने से आपके चेहरे की गंदगी काफी हद तक साफ हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें