फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: त्वचा में हो रही है नमी की कमी तो दही से बनें इन फेसपैक को चेहरे पर लगाएं

Tue, 25 Jul 2023 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दही से बनें इन फेसपैक की मदद से आप चेहरे की नमी को दूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Beauty Tips: हर भारतीय घर में दही का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। दही खाने से शरीर की कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा दही खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। खाने के साथ-साथ दही का इस्तेमाल स्किन केयर में भी किया जाता है। दही के इस्तेमाल से त्वचा पर जो नमी की कमी होती है, वो दूर हो सकती है। इसके साथ ही दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन पर होने वाली झुर्रियों को भी कम करता है।

आज के इस लेख में हम आपको दही के इस्तेमाल से होने वाले फायदे बताने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि दही का इस्तेमाल आप कई तरीके से कर सकते हैं। बहुत से लोगों को इसका इस्तेमाल करना नहीं पता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दही को किन चीजों में मिलाकर आप चेहरे पर लगा सकते हैं, ताकि आपकी त्वचा दमकती रहे और त्वचा पर नमी बरकरार रहे।
विज्ञापन

2 of 7
face pack - फोटो : istock
दही और बेसन

एक चम्मच दही में एक चम्मच ही बेसन मिलाकर आप इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर चमक आएगी और त्वचा में हो रही नमी की कमी दूर होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Face Pack - फोटो : social media
दही और चावल का आटा

इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच भरकर दही मिला लें। इस पेस्ट को भी आप 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा लें और छोड़ दें। कुछ समय बाद इस पैक को हल्के हाथ से मसाज करते हुए छुड़ा लें। 

4 of 7
Tulsi - फोटो : iStock
दही और तुलसी

7 से 10 तुलसी के पत्ते पीसकर उसमें दही मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट बनाकर इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पिंपल्स और एक्ने का सफाया कर देते हैं।

 

विज्ञापन

5 of 7
हल्दी
दही और हल्दी

दही और हल्दी दोनों ही ऐसी चीज हैं, जो त्वचा की चमक बरकरार रखने में मददगार हैं। इस पैक के इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग कम होती है। 
विज्ञापन

6 of 7
honey - फोटो : istock
दही और शहद

शहद के इस्तेमाल से आप चेहरे पर होने वाली नमी की कमी को दूर कर सकते हैं। पैक को बनाने के लिए बराबर मात्रा में दोनों चीजें लें और 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद आपको असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
face pack
दही और चोकर 

आटे की भूसी को चोकर कहा जाता है। इसमें दही को मिलाकर आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। 15 मिनट इस पैक को चेहरे पर लगाएं और धो दें। 

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें