फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: ऑयली स्किन वाले गलती से भी ना करें इन चीजों का इस्तेमाल, वरना सामने आएंगी त्वचा से जुड़ी परेशानियां

Mon, 24 Jul 2023 06:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिनकी त्वचा तैलीय होती है, उनको कुछ चीजों से दूर ही रहना चाहिए ताकि उनका चेहरा भी गर्मी में ग्लो करे।
विज्ञापन
1 of 7
oily skin - फोटो : istock
Skin Care: हर किसी की स्किन काफी अलग होती है। किसी की त्वचा तैलीय होती है तो किसी की ड्राई। जिनकी स्किन ड्राई होती है उनके सामने ज्यादा परेशानी नहीं होती है पर, परेशानी उन लोगों के सामने आती है, जिनकी त्वचा ऑयली होती है। गर्मियों के मौसम में ऑयली स्किन वालों का चेहरा ऐसा लगता है मानों उन्होंने चेहरे पर काफी सारा तेल लगाया हो। गर्मियों में तैलीय त्वचा वाले लोगों पर पिंपल, ब्रेकाउट और बंद रोम छिद्रों का खतरा भी ज्यादा होता है।

इसी के चलते गर्मियों के मौसम में हर ऑयली स्किन वाले व्यक्ति को अपनी स्किन का खास ध्यान रखना पड़ता है। जिन लोगों की त्वचा तैलीय होती है, उनको कुछ चीजों से दूर ही रहना चाहिए ताकि उनका चेहरा भी गर्मी में ग्लो करे। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे तैलीय त्वचा वाले लोगों को उपयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
coconut oil
नारियल तेल

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो नारियल के तेल से दूर ही रहें। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे पर कील-मुहांसों की समस्या सामने आ सकती है। इतना ही नहीं, हो सकता है कि स्किन पर ब्लैकहेड्स भी हो जाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
Gel - फोटो : getty images
पेट्रोलियम जेली

अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो जितना हो सके पेट्रोलियम जेली से दूर रहें। इसकी बजाय आप जेल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4 of 7
malai
मलाई

तैलीय त्वचा वाली लोगों को अपने चेहरे पर मलाई लगाने से भी बचना चाहिए। इसके इस्तेमाल से स्किन पर काफी नमी आती है। जिसकी जरूरत ऑयली स्किन वालों को नहीं होती।
विज्ञापन

5 of 7
Aata - फोटो : अमर उजाला
चावल का आटा

अगर ऑयली स्किन वाले लोग अपने चेहरे पर चावल के आटे का इस्तेमाल करेंगे तो हो सकता है कि उनके चेहरे पर पूरे चेहरे पर रेड रैशेज हो जाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
Makeup Tips - फोटो : istock
ऑयल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट

तैलीय त्वचा वाली महिलाओं को ऑयल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट से दूर रहना चाहिए। इनके उपयोग से आपकी स्किन ज्यादा ऑयली होने लगेगी। कई बार इनके इस्तेमाल से त्वचा पर दिक्कतें सामने आने लगती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेसन - फोटो : iStock
बेसन

वैसे तो बेसन स्किन के लिए काफी लाभदायक होता है पर ऑयली स्किन वालों को इससे दूर रहना चाहिए क्योंकि यह उनके चेहरे पर जलन पैदा कर सकता हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें