फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती पर दाग लगा रहे मुंहासे तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलगी राहत

Tue, 04 Jul 2023 01:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चेहरे पर होने वाले मुंहासों को हटाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू तरीके अपना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
pimples - फोटो : social media
Beauty Tips: गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में पसीने और तेज गर्मी की वजह से शरीर पर कई तरीके की परेशानियां सामने आती हैं। इनमें सबसे मुख्य परेशानी है चेहरे पर मुंहासे होना। बदलते मौसम में त्वचा पर आने वाले पसीने की वजह से मुंहासों की समस्या सामने आती है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि त्वचा पर तेल की अधिक मात्रा की वजह से मुंहासे उत्पन्न होते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि जब स्किन पर तेल की मात्रा काफी अधिक हो जाती है तो त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से मुंहासे उत्पन्न होते हैं। इसी के चलते गर्मी के मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। आज के लेख में हम आपको घरेलू नुस्खों की मदद से मुंहासे दूर करना बताएंगे। इन नुस्खों को अपनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी तो आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
करें एलोवेरा का इस्तेमाल

एलोवेरा में कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप रात के वक्त एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर लगाकर सो जाइए। ये काफी जल्दी मुंहासों को खत्म करने में कारगर रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
tea tree oil
टी ट्री ऑयल

नारियल के तेल में टी ट्री ऑयल की दो बूंदें मिलाकर इसे अपने चेहरे के मुंहासों पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको फायदा जरूर दिखेगा। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी

जिस तरह से ग्रीन टी का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, ठीक उसी तरह से आप इसके इस्तेमाल से दमकती त्वचा पा सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस पानी में ग्रीन टी बैग डालकर इसे गर्म कर लें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे मुंहासों पर लगाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
honey - फोटो : istock
शहद

शहद में पाए जाने वाले गुणों की वजह से ये त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस एक बूंद शहद मुंहासों पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ना है। सुबह तक मुंहासा गायब हो जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
बर्फ - फोटो : Pixabay
बर्फ

ये मुंहासों को काफी हद तक छोटा कर देती है। अगर आप बर्फ का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एक साफ कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेट कर इसे मुंहासों पर चारों तरफ घुमा-घुमा कर लगाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें