फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: बुखार से डल हो गया है चेहरा तो अपनाएं ये घरेलू तरीके, त्वचा में आएगी चमक

Sun, 20 Aug 2023 03:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बुखार की वजह से आपका चेहरा डल हो गया है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप चेहरे का निखार वापस पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Face Pack - फोटो : social media
Beauty Tips: आजकल बदलते मौसम की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जगह-जगह डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड ने अपना आतंक मचा रखा है। इन बुखारों की वजह से लोगों का हाल काफी बेहाल हो गया है। बहुत से लोगों के चेहरे पर दवाईयों की वजह से पिंपल्स होने लगे हैं तो कईयों का चेहरा काफी डल हो गया है। चेहरे पर डलनेस आने की वजह से चाहे लड़का हो या फिर लड़की, हर किसी का आत्मविश्वास कम हो जाता है।

ऐसे में लोग घर से बाहर जाने से कतराने लगते हैं। इसी परेशानी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपना निखरता हुआ चेहरा वापस पा सकते हैं। इन तरीकों को अपनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस कुछ चीजों के इस्तेमाल से ही आपका चेहरा खिल उठेगा। आइए देर ना करते हुए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नीम की पत्ती - फोटो : Pixabay
नीम

अगर दवाईयां खाने की वजह से आपके चेहरे पर ज्यादा पिंपल्स निकल रहे हैं तो नीम आपके लिए रामबाण है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको नीम के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ी से हल्दी मिलानी है। इस पैक को चेहरे पर कुछ देर लगाने के बाद सादे पानी से चेहरा धो दें। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
टमाटर - फोटो : Pixabay
टमाटर

स्किन का ग्लो वापस पाने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर को मैश करके उसमें थोड़ी सी चीनी या फिर शहद मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। इससे आप स्क्रब भी कर सकते हैं। 

4 of 7
Tulsi - फोटो : iStock
तुलसी

पूजा के साथ-साथ तुलसी का इस्तेमाल आप चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने के लिए भी कर सकते हैं। तुलसी के पत्तों को पीस कर आप चेहरे पर लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
sandal wood
चंदन

 अगर आपका चेहरा बुखार की वजह से काफी डल हो गया है तो चंदन को घिसें और पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लें। इस पैक को सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 
विज्ञापन

6 of 7
honey - फोटो : istock
शहद

शहद में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद लाभदायक हैं। अगर आप एक चम्मच शहद से अपने चेहरे पर मसाज करेंगे तो आपको जरूर फायदा मिलेगा। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Aloe vera Business Idea - फोटो : Pixabay
एलोवेरा

नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा का इस्तेमाल करने पर आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस एलोवेरा की पत्ती का जेल निकालकर चेहरे पर लगाना है। 

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें