Beauty Tips For Karwa Chauth: हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का त्योहार काफी खास होता है। इसके लिए महिलाएं कई-कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
करवा चौथ के लिए वो सुहागिन महिलाओं काफी उत्साहित रहती हैं, जिनकी नई-नई शादी हुई है। महिलाएं कई-कई दिन पहले से न सिर्फ इस खास दिन के लिए खरीदारी शुरू कर देती हैं। बल्कि वो पार्लर जाकर फेशियल कराना और स्पा लेना शुरू कर देती हैं, ताकि करवा चौथ के दिन उनका चेहरा चमकता रहे।
अगर आप भी चाहती हैं कि करवा चौथ के दिन आपका चेहरा चांद सा चमके तो यहां हम आपको स्किन केयर रूटीन बताने जा रहे हैं। इसे फॉलो करके आपका चेहरा भी खिल उठेगा। इसके बाद आपको पार्लर जाकर रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और आपकी खूबसूरती देखकर लोग इसका राज पूछेंगे।