फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: बारिश के मौसम में चेहरे पर ना लगाएं ये चीजें, वरना होगी परेशानी

Sun, 16 Jul 2023 01:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के मौसम में अपने चेहरे से कुछ चीजों दूर ही रखना चाहिए ताकि आपके चेहरे पर किसी तरह की परेशानी ना आए। 
विज्ञापन
1 of 5
skin care - फोटो : istock
Beauty Tips: बारिश का मौसम किसे पसंद नहीं होता। बारिश के मौसम में तरह-तरह के पकवान खाने का मन भी करता है। हर कोई बारिश आते ही घूमने जाता है। बरसात के मौसम में पानी में भीगने का भी अपना गजब मजा होता है। वैसे इस बारिश में मजा तो आता है, पर भीगने की वजह त्वचा पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। दरअसल, बारिश में त्वचा वैसे भी काफी ज्यादा चिपचिपी होती है। ऐसे में बारिश के मौसम में भीगने की वजह से स्किन और ज्यादा अजीब हो जाती हैं।

बारिश के पानी और गंदगी से त्वचा पर मुहांसे होने लगते हैं। अगर आप भी इन परेशानियों से बचना चाहते हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है। आज हम आपको इन्हीं परेशानियों से चेहरे को बचाने के तरीके बताएंगे। अपने चेहरे को मानसून में परेशानियों से बचाने के लिए आपको त्वचा से कुछ चीजों को दूर रखना चाहिए।  
 
विज्ञापन

2 of 5
Career Options as Makeup Artist - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हैवी मेकअप को कहें ना

बारिश के मौसम में गलत से भी हैवी मेकअप ना लगाएं। अगर आप बारिश में हैवी मेकअप करेंगी तो आपकी स्किन के पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं। इसकी वजह से ही स्किन पर पिंपल से जुड़ी परेशानियां सामने आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
face scrub
हार्श एक्सफोलिएटर को कहें बॉय

ऐसा कहा जाता है कि त्वचा को स्क्रब करना बेहद जरूरी होता है लेकिन अगर आप बारिश के मौसम में हार्श एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करेंगें तो इससे आपकी त्वचा का अतिरिक्त तेल खत्म हो जाएगा। 

4 of 5
skin care - फोटो : istock
चिपचिपे मॉइश्चराइजर से रहें दूर

बारिश में त्वचा पहले से ही काफी ज्यादा नमी हो जाती है। ऐसे में अगर आप चिपचिपे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी स्किन काफी ज्यादा चिपचिपाएगी। इसकी वजह से त्वचा पर मुंहासे भी निकलने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
oily skin - फोटो : istock
ऑयली प्रोडक्ट का भी ना करें इस्तेमाल

इस मौसम में गलती से भी चेहरे पर ऑयली प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। ऑयली प्रोडक्ट्स के कारण स्किन पर मुंहासे हो सकते हैं। इससे त्वचा काफी चिपचिपी हो जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें