फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: आंखों में लेंस लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकती है एलर्जी

Sun, 16 Jul 2023 10:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप आंखों में लेंस लगाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो हो सकता है इससे आपकी आंखों में एलर्जी की समस्या सामने आए। 
विज्ञापन
1 of 6
contact lens
Beauty Tips: बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है। जैसे ही बारिश आती है, लोग बारिश के पानी में नहाने के लिए काफी उतावले हो जाते हैं। बारिश के पानी में नहाने से भले ही ताजगी महसूस होती है, पर इसकी वजह से ही कई तरीके की परेशानियां सामने आने लगती हैं। अगर आप इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही करेंगे तो इससे आपके शरीर में परेशानी हो सकती हैं। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी आंखों को ही होती है। आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती हैं।

मानसून के मौसम में इनका खास ध्यान रखना पड़ता है। इस मौसम में हवा में बढ़ी हुई आर्द्रता, जलजनित संक्रमण और प्रदूषकों का संयोजन हमारी आंखों के लिए संभावित खतरा पैदा कर सकता है। जो लोग आंखों में लेंस लगाते हैं, बारिश उनके लिए भी काफी मुसीबत लेकर आती हैं। अगर आप भी अपने आंखों में लेंस लगाते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सफाई का रखें ध्यान

अगर आप लेंस पहनते हैं तो सफाई का खास ध्यान रखें। लेंस लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ कर लें। पहले हाथों को साबुन से धोएं ताकि लेंस पर गंदगी ना चिपके। 
विज्ञापन

3 of 6
मानसून सेफ्टी टिप्स - फोटो : amar ujala
बारिश के पानी से रहें दूर

अगर आप लेंस लगाकर बारिश के पानी में नहाएंगे तो इससे आपकी आंखों में एलर्जी हो सकती है। आंखों में पानी जाने से आंख में जलन की समस्या भी सामने आ सकती है। 

4 of 6
Sunglasses Fashion 2023 - फोटो : istock
सनग्लासेस पहनें
 
लेंस लगाने के बाद अगर आप बाहर जा रहे हैं तो सनग्लासेस जरूर लगाएं ताकि आंखों से बारिश और धूल के गंदगी दूर रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : For Reference Only
आंखों में डालें आई ड्रॉप

लेंस लगाने से आंखें काफी ड्राई हो जाती हैं। ऐसे में आंखों को नम रखने के लिए आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांटेक्ट लेंस
ऐसे रखें लेंस

लेंस को हमेशा केस में ही रखना चाहिए। बाहर की गंदगी के संपर्क में आकर ये आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस केस में हमेशा लिक्विड भरा होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें