फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी दोहराते हैं नहाते समय ये छह गलतियां तो आज से करें बंद

Sat, 13 Jul 2019 06:49 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिनभर की लंबी भागदौड़ के बाद नहाने से शरीर की सारी थकान निकल जाती है। बहुत से लोग नहाने के लिए शॉवर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत देर तक नहाने या फिर बहुत गर्म पानी से नहाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी गलतियां है जिसे लोग अक्सर नहाते समय करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
बहुत देर तक नहाना
गर्म पानी के स्नान से शरीर की थकान खत्म हो जाती है लेकिन बहुत से लोग गर्म पानी से कुछ ज्यादा ही देर तक नहा लेते है जिससे उनकी त्वचा की नमी खो जाती है। गर्म पानी के बहुत देर तक प्रयोग करने से बालों प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है। इसलिए जरुरी है कि बहुत थोड़ी देर ही गर्म पानी से नहाया जाए।
 
विज्ञापन

3 of 6
बालों की त्वचा को बहुत ज्यादा रगड़ना
बहुत से लोग बालों को साफ करने के लिए अपने हाथों की उंगलियों के नाखूनों का सहारा लेते हैं जोकि बिल्कुल गलत है। अपनी स्कैल्प को इस तरह से रगड़ने से बालों को नुकसान होता है और नतीजा हेअर डैमेज के रुप में सामने आता है।
 

4 of 6
सही साबुन का प्रयोग
अगर आप ऐसे साबुन का प्रयोग करते हैं जो आपकी त्वचा को रुखा और बेजान बनाएगी तो तुरंत इसका प्रयोग बंद करें। शरीर को साफ करने के लिए सही बॉडी क्लिंजर का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी है
 
विज्ञापन

5 of 6
लूफा को साफ रखें
आप साबुन की जगह लिक्विड क्लिंजर का इस्तेमाल करते हैं जिससे आपकी त्वचा मुलायम और नमीदार बनी रहें। लेकिन अगर आप अपने लूफा की रोज अच्छे से सफाई नहीं करते हैं तो ये आपके शरीर से गंदगी और कीटाणुओँ को हटाएगी नहीं बल्कि और बढा देगी। इसलिए नियमित रुप से अपने लूफा की सफाई करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माश्चराइजर का इस्तेमाल करें
नहाने के तुरंत बाद ही मॉश्चराइजर को जरुर लगाएं। शरीर के माइश्चर को बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि जब शरीर थोड़ा गीला हो उसी समय लगाएं जिससे शरीर माइश्चर को अच्छी तरह से सोख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें