अच्छे, सुंदर और घने बाल हर लड़की चाहती है। रूखे, बेजान और बाल झड़ने की शिकायत आजकल सभी को है लेकिन अच्छे बाल पाने के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ती है। अक्सर फिल्मों में हीरोइनों के शानदार हेयरस्टाइल देखकर और उनके शाइनी बाल देखकर आपको अपने बालों के लिए बुरा तो लगता होगा। कोई बात नहीं आप भी अभिनेत्रियों की तरह वेवी, घने और हेल्दी बाल पा सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
शैंपू के बारे में करें विचार
अगर आप घने मजबूत बाल चाहती हैं, तो आपको अपने शैम्पू के बारे में विचार करें। अधिकांश शैंपू सल्फेट्स के साथ तैयार किए जाते हैं, जिससे फोम बनता है। लेकिन यह केमिकल कई बार बालों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे वह गल कर सूख जाते हैं। इसके बजाय सल्फेट-मुक्त शैंपू इस्तेमाल करें जो नुकसान को कम करेगा और बालों की जड़ों को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
वॉल्यूम उत्पाद का करें इस्तेमाल
बालों की देखरेख करने के लिए शैंपू और कंडीशनर के अलावा भी कई उत्पाद बाजार में आ चुके हैं। आप अपने बाल के तेल को कम करने और उन्हें वेवी बनाने के लिए (ड्राई) सूखे शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त वॉल्यूम mousse का इस्तेमाल इससे आपके कम बालों को वॉल्यूम मिलेगा और वो घने दिखेंगे।
4 of 6
- फोटो : Instagram
स्ट्रेटनर की जगह कर्लर
पतले बालों को स्ट्रेट करने से बाल अधिक पतले दिखेंगे इसलिए बेहतर के कर्लर का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों में बाउंस और वॉल्यूम आएगा और बाल घने दिखेंगे। बालों पर कोई भी गर्म चीज इस्तेमाल करने से पहले हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे जरूर इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 6
हेयरकट
अगर आप बाल कटवाने की सोच रही हैं तो ट्रिम कराने के बजाय लेयर्ड कटाई कराएं। लेयर से बालों के वॉल्यूम नजर आते हैं और इस हेयरकट के बाद और बाकी उत्पादों का इस्तेमाल करके बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।
पार्टिंग
बालों में बीच से पार्टिंग करना पसंद है तो कम बाल वालों को दिक्कत हो सकती है। जिनके सिर पर पहले से कम बाल हैं, अगर वे बालों को बीच से पार्टिंग करते हैं तो बाल कम और स्कैल्प अधिक नजर आता है। बेहतर होगा की पार्टिंग करते वक्त ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें।