पुरुषों को अच्छा लुक पाने में उनकी दाढ़ी काफी मदद करती है। लेकिन अच्छी दाढ़ी पाने में पापड़ भी बहुत बेलने पड़ते हैं। दाढ़ी के लिए पुरुष काफी तरीके आजमाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इसके लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नजरअंदाज करना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
चेहरा अच्छे से साफ करने से दाढ़ी की अच्छी ग्रोथ होती है। हेयर ग्रोथ त्वचा पर जमी धूल मिटटी की वजह से नहीं हो पाती इसलिए सुबह शाम अपने चेहरे को अच्छे से धुलें इससे रक्त सञ्चालन भी अच्छा होता है।
विज्ञापन
3 of 6
एक बार आपने दाढ़ी बढ़ानी शुरू कर दी तो ट्रीमिंग करने के विषय में सोचें भी नहीं। कम से कम दाढ़ी को 2 महीने ठीक से बढ़ने का मौका दें।
4 of 6
- फोटो : social media
दाढ़ी बढ़ाने वाले जेल और क्रीम का इस्तेमाल अच्छा होता है लेकिन अपनी दाढ़ी को एक बार प्राकृतिक बढ़ने दें। तुरंत बाजार में बिकने वाले उत्पादों का इस्तेमाल आपकी हेयर ग्रोथ को रोक सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
आप सोचेंगे वर्कआउट का दाढ़ी से क्या वास्ता लेकिन आपको अपने रोजाना के रूटीन में एक्सरसाइज जरूर जोड़ लेनी चाहिए। इससे रक्त संचार अच्छा होता है जो नए बाल आने में मदद करता है।
सब चीजों के बाद पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है क्योंकि अंदरूनी स्वास्थ ही बाहर की खूबसूरती को निखारता है। आपके रोज के खाने में अंडे, दूध, पौष्टिक अनाज, फल और मेवे जरूर होने चाहिए।