फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 3 नेचुरल तरीकों के इस्तेमाल से स्किन रहेगी जवां, नहीं पड़ेगी चेहरों पर झुर्रियां

Tue, 19 May 2020 05:41 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल अधिकांश लोग उम्र से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं और इसका असर सीधे चेहरे पर दिखाई देने लगता है। चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। झुर्रियों को हटाने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन स्किन पर झुर्रियां पड़ जाएं तो उसे ठीक करना बहुत मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से झुर्रियों के प्रकार और उन्हें दूर करने के उपाय के बारे में बताएंगे। इन उपायों को अपनाने से आपकी स्किन जवां हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
डायनेमिक रिंकल - फोटो : Pixabay
डायनेमिक रिंकल
डायनेमिक रिंकल माथे पर दिखाई देती है। हम जब भी परेशान होते हैं या फिर किसी दर्द में होते हैं तो ये रिंकल दिखता है। इसके साथ ही मुस्कुराते समय आंखों के बाहरी कोनों पर यह रिंकल दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेटिक रिंकल
लंबे समय से एक ही तरह के फेशियल एक्सप्रेशन करने के बाद स्टेटिक रिंकल चेहरे पर पड़ती हैं। सूरज से त्वचा को होने वाले नुकसान, धूम्रपान, या खराब स्वास्थ्य के कारण भी स्टेटिक रिंकल पड़ सकते हैं।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकल फोल्ड
उम्र के बढ़ने से त्वचा का निखार कम होने लगता है। ऐसे में आपकी जॉलाइन पर शिथिलता शुरू हो जाती है, जो आपकी नाक और गाल के बीच गहराई बढ़ाता है। यह आपके गाल और ठोड़ी के बीच की रेखा को आपके मुंह के नीचे वाले हिस्से को भी प्रभावित करता है। ऐसे में जब वहां की त्वचा ढीली होने लगती है तो कभी आपकी गर्दन नीचे की ओर लटकी हुई दिखाई देगी तो कभी गर्दन के चारों ओर त्वचा की हल्के हल्के फोल्ड जैसे नजर आते हैं। यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक - फोटो : Pixabay
झुर्रियों की समस्या दूर करने के उपाय

मुंह न बनाएं

हम अक्सर किसी एक तरह के फेशियल एक्सप्रेशन ज्यादा देर तक बनाए रहते हैं। ऐसे एक्सप्रेशन चेहरों पर झुर्रियों के पड़ने का कारण बन सकते हैं। धूप में घूमने से भी चेहरे पर रिंकल पड़ सकते हैं।  इसलिए यूवी किरणों से बचने के उपाय ढूंढे।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भरपूर नींद लें
अगर आप अच्छे से नींद नहीं रहे हैं तो उसकी वजह से भी चेहरों पर झुर्रियां पड़ सकती हैं। नींद पूरे न होने की वजह से शरीर में तनाव के हार्मोन कोर्टिसोल को अधिक रिलीज करती है, जो कोलेजन को ब्रेक करता है। कोलेजन त्वचा के चमक को बनाए रखने में मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
त्वचा की देखभाल
अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है तो थोड़े-थोड़े समय पर चेहरे को धोते रहें। इसके साथ ही चेहरे को साफ करने के लिए शराब या अन्य चीजों से मुक्त हल्के क्लीन्जर का उपयोग करें क्योंकि ये आपकी त्वचा में जलन पैदा कर सकता है और चेहरे को रूखा और बेजान बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें