फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baisakhi 2024: बैसाखी पर दिखाना है जलवा तो बालों में लगाएं परांदा, लुक दिखेगा सबसे अलग

Sat, 13 Apr 2024 12:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बैसाखी पर खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो अपने बालों में अलग तरह से परांदा लगाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
बैसाखी पर दिखाना है जलवा तो बालों में लगाएं परांदा - फोटो : instagram
पंजाबियों के लिए बैसाखी का त्योहार काफी अहम होता है। इस त्योहार के लिए लोग काफी पहले से तैयारी करने लगते हैं। बैसाखी वसंत फसल पर्व है, जो हर साल 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है, इस साल ये त्योहार 13 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। बैसाखी के दिन पुरुष और महिलाएं पारंपरिक परिधान में दिखाई देते हैं।

इस त्योहार में जहां एक तरफ लड़के पारंपरिक कुर्ता और पायजामा पहनते हैं, तो वहीं महिलाएं पटियाला सूट पहनकर अपना जलवा दिखाती हैं। महिलाएं अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए खास तरह से मेकअप भी करती हैं।

अगर आप भी अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो अपने बालों में परांदा जरूर लगाएं। परांदा देखने में काफी कमाल का लगता है। अगर आप भी परांदा लगाना चाहती हैं, तो ये लेख आपके लिए मददगार है। इस लेख में हम आपको कई तरह के परांदा लगाना सिखाएंगे, जिनको लगाने के बाद आपका लुक खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
बैसाखी पर दिखाना है जलवा तो बालों में लगाएं परांदा - फोटो : instagram
मैचिंग परांदा

अगर आप सूट के मैचिंग का परांदा लगाने का सोच रही हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। ऐसा परांदा देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इससे आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
बैसाखी पर दिखाना है जलवा तो बालों में लगाएं परांदा - फोटो : instagram
हेयर स्टाइल के साथ लगाएं परांदा

अगर कुछ अलग तरह की हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं, तो इस तरह से बालों में ब्रेड्स बनाकर आप परांदा लगा सकती हैं। इस तरह की हेयर स्टाइल देखने में कमाल की लगती है। 

4 of 6
बैसाखी पर दिखाना है जलवा तो बालों में लगाएं परांदा - फोटो : instagram
मिरर वाला परांदा

अगर आपके बाल लंबे हैं, तो आप ऐसा मिरर वाला परांदा लगा सकती हैं। पटियाला सूट के साथ ऐसा परांदा देखने में प्यारा लगता है। इसके साथ आप मांगटीका लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बैसाखी पर दिखाना है जलवा तो बालों में लगाएं परांदा - फोटो : instagram
गोटे वाला परांदा

इस तरह की चोटी देखने में काफी प्यारी लगती है। सिंपल चोटी में आप गोटे वाला परांदा लगा सकती हैं। इसे लगाते समय कुछ जुल्फों को बाहर की तरफ निकाल लें, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैसाखी लुक - फोटो : instagram
फ्रेंच चोटी के साथ लगाएं परांदा

अगर आप चाहें तो फ्रेंच चोटी बनाकर उसमें परांदा लगा सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इसके साथ अगर आप कानों में झुमने पहनेंगी, तो आपका लुक बेहद खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें