Baisakhi 2023 : बैसाखी का त्योहार हर पंजाबी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए हर कोई काफी तैयारी करता है। पंजाबियों का पारंपरिक परिधान काफी खूबसूरत लगता है। ऐसे में बैसाखी के दिन लड़के भी कुर्ता और पटियाला पहने दिखाई देते हैं। वहीं दूसरी तरफ लड़कियां पंजाबी स्टाइल में तैयार होती हैं। लड़कियों के पंजाबी लुक में सबसे अहम होता है परांदा, जिसे हर महिला अपने बालों में लगाती है। अगर आप भी इस बार कुछ अलग तरीके से तैयार होना चाहती हैं तो इसमें हमारा ये लेख आपकी मदद कर सकता है।
दरअसल, आज की खबर में हम आपको पंजाबी परांदा लगाने के कुछ अलग से तरीके बताने जा रहे हैं। परांदा देखने में कमाल का लगता है। इसे बालों में लगाने के आपकी खूबसूरती कई गुना बढ़ सकती है। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी कई नए-नए तरीकों से परांदा लगाना सिखाते हैं। ताकि आप भी अपने पंजाबी लुक को अच्छे से कंप्लीट कर पाएं।