Baisakhi 2023 : बिग बॉस 14 से सुर्खियों में आईं पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है। अब फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। कभी अपने गानों तो कभी अपने लुक्स की वजह से हिमांशी चर्चा में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली पंजाबी एक्ट्रेस के लुक्स काफी हटकर होते हैं। अगर आप भी उनकी तरह ही खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो हिमांशी के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।
दरअसल, आज हम आपको हिमांशी के लुक्स के बारे में इसलिए बता रहे हैं क्योंकि आज बैसाखी का त्योहार है। ऐसे में अगर आप भी पंजाबी कुड़ी दिखना चाहती हैं, तो हिमांशी के लुक्स आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। बैसाखी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए आप हिमांशी के ये लुक्स ट्राई कर सकती हैं।