फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने शादी के लिए चुना था इतना शाही जोड़ा, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन

Tue, 25 May 2021 08:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ज्वाला गुट्टा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा क्रिकेटर और एक्टर विष्णु विशाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। साउथ और नॉर्थ इंडियन रीति रिवाज के साथ हुई इस शादी की तस्वीरें इन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। जिसे देख फैंस का बधाई देने का तांता लग गया था। बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला ने नार्थ इंडियन रीति-रिवाज से हुई शादी के लिए शानदार जोड़े को चुना था। जिसकी तस्वीरें देख कोई भी ब्राइडल फैशन इंस्पिरेशन ले सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ज्वाला गुट्टा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ज्वाला ने शादी के शाही जोड़े के लिए डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत को चुना था। जिनके बनाए जोड़े में ज्वाला के साथ ही विष्णु विशाल भी नजर आए थे। बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला ने अपनी शादी के लिए सिल्क के लहंगे को चुना था। 
विज्ञापन

3 of 4
ज्वाला गुट्टा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिल्क के लहंगे पर टुले डिजाइन का इस्तेमाल किया गया था। लहंगे के लिए टुले लेयर डिजाइन की गई थी। जिस पर रेशम की कढ़ाई की गई थी। गुलाब से लेकर चेरी ब्लॉसम और बर्ड्स की डिजाइन बनी थी। वहीं लेयर वाली इस स्कर्ट पर क्रिस्टल और सिकुइन का इस्तेमाल किया गया था। वहीं इस खास लहंगे के साथ ही ब्लाउज पर भी हूबहू डिजाइन उकेरी गई थी। जबकि साथ में पारदर्शी फैब्रिक का दुपट्टा मैच किया गया था। जिसकी किनारी पर क्रिस्टल और सिकुइन का वर्क किया गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
विष्णु विशाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं दूल्हे के रूप में सजे विष्णु विशाल ने हल्के पीले रंग की शेरवानी को चुना था। जिसका फैब्रिक सिल्क का बना हुआ था। वहीं साथ में जैकेट के ऊपर मोटिफ्स की एंब्रायडरी की गई थी। खास विंटेज फैब्रिक के ऊपर सिल्क बेस था। जिस पर कसाब- डोरी मरोडी का काम था। साथ में दबका, सिकुइन, मोतियों के साथ आरी का काम कर इस शेरवानी को खूबसूरत बनाया गया था। वहीं शेरवानी के साथ खादी के कुर्ते को मैच किया गया था। जिस पर गोटा और रेशम जरदोजी का टेक्स्चर था। जिसे चूड़ीदार पायजामे के साथ मैच किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें