फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Mistake: गाउन पहनते समय करती हैं ये गलतियां, तो इन टिप्स को रखें याद

Tue, 28 Jun 2022 06:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela
शादियों के सीजन में लड़कियां इन दिनों गाउन पहनना पसंद कर रही हैं। फ्यूजन लुक में गाउन काफी ज्यादा ट्रेंड में है और काफी पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर वो लड़कियां जो हैवी इंडियन आउटफिट को पहनने से बचती हैं। जिन्हे साड़ी या फिर लहंगा पहनना मुश्किल लगता है। उन्हें ये लुक काफी पसंद आता है। लेकिन फ्यूजन लुक में गाउन को पहनते समय कई सारी लड़कियां मिस्टेक कर देती हैं। अगर आप भी इस तरह की गलतियों को दोहराती हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
sanjana - फोटो : instagram
कई बार लड़कियां गाउन तो पहनती हैं। लेकिन इसके साथ मेकअप और ज्वैलरी पहनने में वहीं लहंगा वाला लुक लाने की कोशिश करती हैं। जो कि पूरे लुक को बिगाड़ देता है। अगर आप फ्यूजन लुक चाहती हैं तो इस तरह की गलतियों को बिल्कुल भी ना दोहराएं।
विज्ञापन

3 of 6
ज्वेलरी - फोटो : instagram/hazoorilaljewellers
हैवी ज्वैलरी
गाउन चाहे कितना भी लाइटवेट हो लेकिन अपनी फुल लेंथ की वजह से वो काफी हैवी दिखता है। ऐसे में इसके साथ भारी-भरकम ज्वैलरी को कभी ना मैच करें। इससे पूरा लुक ओवर दिखने लगता है। 

4 of 6
फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
फुटवियर की च्वॉइस हो सही
भारी-भरकम गाउन को संभालना आसान काम नहीं होता है। ऐसे में साथ में अगर आप हाई हील्स को पहन रही हैं। और आपको इसकी आदत नही है। तो चलना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए गाउन के साथ हमेशा कंफर्टेबल और आसानी से चल लेने वाले फुटवियर को ही पहनें। 
विज्ञापन

5 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram
हेयरस्टाइल
गाउन की एंब्रायडरी के हिसाब से हेयरस्टाइल को चुनने में ही समझदारी है। क्योंकि अगर आपने मिरर वर्क वाला गाउन चुना है। तो इसके साथ बन को बनाएं। जिससे कि बाल बार-बार गाउन में फंसे नहीं। अगर बाल छोटे हैं तो ठीक हैं नही तो बालों को समेटकर हेयरस्टाइल करने से लुक भी खूबसूरत लगेगा और आपको गाउन में बाल फंसने की समस्या भी परेशान नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : instaट
मेकअप
गाउन के साथ लाइट या न्यूट्रल टोन का मेकअप खूबसूरत लगेगा। और आपके आउटफिट को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने का मौका मिलेगा। गाउन को हाईलाइट करना है तो मेकअप को बिल्कुल हल्का ही रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें