अनन्या पांडे इन दिनों ट्रेडिशनल लुक को फॉलो कर रही हैं। तभी तो साड़ी पहनने के बाद अब वो लहंगा पहने नजर आ रही हैं। दरअसल, अनन्या पांडे ने लहंगा पहने अपना ट्रेडिशनल फोटोशूट फैंस के साथ साझा किया है। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वैसे तो अनन्या ज्यादातर बोल्ड एंड ग्लैमरस कपड़ों में ही नजर आती हैं। शार्ट्स से लेकर बॉडी फिटिंग कपड़ों में वो हमेशा स्लिम फिगर फ्लांट करती रहती हैं। लेकिन इस लेटेस्ट लुक के लिए मिस पांडे ने खूबसूरत से फ्लोरल प्रिंट के लहंगे को चुना है।