अनन्या पांडे बीटाउऩ की उन नई हसीनाओं में शामिल हैं। जिनका फैशन और स्टाइल सेंस लाजवाब है। वो हर तरह के लुक के साथ फिट बैठती हैं। फिर वो चाहे सेसी और बोल्ड गाउन हो या फिर कूल कैजुअल लुक। हर बार मिस पांडे फैंस की तारीफ बटोरने में कामयाब हो जाती हैं। भले ही अनन्या पांडे को नेपो किड्स कहकर ट्रोल करने वाले ढेरों हो। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं। ज्यादातर लोग उनके लुक्स और फीचर को खासा पसंद करते हैं। फिल्मों में अपनी परफार्मेंस के साथ ही अनन्या स्टाइल सेंस की वजह से भी हमेशा तारीफ बटोरती हैं। इन दिनों लॉकडाउन में सभी घर में कैद है। ऐसे में अनन्या सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस के साथ जु़ड़ी हैं। कभी थ्रोबैक तस्वीर साझा कर वो फैंस को इंप्रेस कर रही हैं तो कभी उनकी लेटेस्ट तस्वीरें लुभा रही हैं। गुलाबी रंग के स्वेटर के साथ अनन्या ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत और क्यूट नजर आ रहा है।