Nita Ambani Saree Look: इसी जुलाई महीने की 12 तारीख को देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गईं हैं। शादी से पहले दो प्री वेडिंग समारोह भी आयोजित किए गए थे, जिसमें न सिर्फ देश के बल्कि विदेशों के भी कई बड़े दिग्गजों ने शिरकत की थी।
अब जब शादी की तारीख पास है तो अनंत की शादी से पहले अंबानी परिवार ने 2 जुलाई को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। इस दौरान धूमधाम से 50 जोड़ों की शादी कराई गई। इस भव्य समारोह में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ मौजूद रहे। उनके अलावा कार्यक्रम में उनकी बेटी ईशा अंबानी और उनके पति भी मौजूद रहे।
इस भव्य समारोह में लोगों की नजर सिर्फ नीता अंबानी पर टिकी रह गई। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जो बेहद खास थी। साड़ी की खासियत बताने से पहले उनके पूरे लुक के बारे में जान लेते हैं।