Anant-Radhika Pre Wedding: भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, अनंत अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। इस शादी से पहले दोनों के परिवारों ने जामनगर में एक प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें न सिर्फ भारत के बल्कि विदेशों के भी कई सितारे शरीक होने वहां पहुंचे थे।
इस समारोह के बाद अब हाल ही में अंनत और राधिका के लिए दूसरी प्री वेडिंग पार्टी का आयोजिन किया गया, जोकि एक क्रूज पर थी। ये सेलिब्रेशन चार दिन चला। इस दौरान क्रूज पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। अब इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उन्होंने समारोह में एक से बढ़कर एक खूबसूरत ड्रेस कैरी कीं। वैसे तो उनके सभी लुक्स कमाल के थे, लेकिन राधिका के एक गाउन ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। आइए आपको बताते हैं कि इस गाउन में ऐसा क्या खास था।