फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Pregnancy Look : प्रेग्नेंसी में दिखना है स्टाइलिश तो आलिया भट्ट से लें टिप्स

Sun, 19 Feb 2023 12:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी प्रेगनेंट हैं और फैशन के हिसाब के चलना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इन लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
Alia Bhatt Pregnancy Look : अक्सर लोगों को ऐसा कहते सुना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ढीले-ढाले कपड़े पहनने चाहिए। अगर कोई प्रेगनेंट महिला टाइट कपड़े पहनेगी तो इससे बच्चे को परेशानी हो सकती है। इसी के चलते महिलाएं गर्भावस्था के दौरान स्टाइल और फैशन को छोड़ देती हैं। पर, आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी गर्भावस्था के दौरान स्टाइल के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया। इस दौरान आलिया ने अपना एक ब्रांड भी लांच किया था। जिसमें उनकी फोटोज को देखकर हर कोई उनके काम की सराहना कर रहा था।

दरअसल, एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी में तरह-तरह के आउटफिट कैरी करती थीं। उनको एक अवॉर्ड फंक्शन में काफी स्टाइलिश अंदाज में देखा गया था। आलिया ने अपनी गर्भावस्था के दौरान अपने कई अवतार दिखाएं हैं। अगर आप भी प्रेगनेंट हैं और फैशन के हिसाब के चलना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इन लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रेड स्लिट ड्रेस में आलिया ने दिखाया बेबी बंप - फोटो : instagram
रेड स्लिट ड्रेस में आलिया ने दिखाया बेबी बंप

अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया ने रेड कलर की स्लिट ड्रेस में कुछ फोटो शेयर की थीं। इसमें उनका अंदाज काफी प्यारा लग रहा था। उनका अंदाज देखकर लोगों ने भी उनकी काफी तारीफ की थी। 
विज्ञापन

3 of 7
ब्राउन गाउन में दिखाया हॉट अवतार - फोटो : instagram
ब्राउन गाउन में दिखाया हॉट अवतार

एक अवॉर्ड नाइट में आलिया ने अपना बेबी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना हॉट अंदाज दिखाया था। इस  गाउन के साथ आलिया ने अपने बालों को खुला रखा था, जोकि काफी प्यारे लग रहे थे। 

4 of 7
पिंक टॉप में आलिया - फोटो : instagram
पिंक टॉप में आलिया

ब्लैक कलर के ब्लेजर के साथ आलिया ने पिंक टॉप में अपना बेबी बंप फ्लांट किया था। इसमें वो बेहद ही प्यारी लग रहीं हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
कैजुअल पिंक आउटफिट में आलिया - फोटो : instagram
कैजुअल पिंक आउटफिट में आलिया

आलिया का ये अवतार वो महिलाएं कैरी कर सकती हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान जिम जाती हैं या योगा करती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
रेड-ब्लैक पोलका ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं आलिया - फोटो : instagram
रेड-ब्लैक पोलका ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं आलिया

जब आलिया ने रेड-ब्लैक पोलका ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर की थीं तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने न्यूड कलर का मेकअप किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्राउन शॉर्ट ड्रेस में दिखाया अलग अवतार - फोटो : instagram
ब्राउन शॉर्ट ड्रेस में दिखाया अलग अवतार

आलिया ने जब ब्राउन कलर की ड्रेस में अपनी फोटो शेयर कीं तो इसमें उन्होंने अलग से बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। उनकी इस फोटो पर लाखों लाइक्स आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें