फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा आडवाणी की शादी में एक्ट्रेस की मां ने पहना ऐसा लहंगा कि नजरें हटाना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीरें

Sun, 19 Feb 2023 10:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादी के कुछ ही दिन बाद अब मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कुछ और तस्वीरों को साझा किया है। इन फोटोज में सबकी नजर कियारा आडवाणी की मां पर टिक गई।
विज्ञापन
1 of 7
Kiara Sidharth Wedding - फोटो : instagram
Kiara Advani Mother Lehnga Look : हाल ही में बॉलीवुड के पावर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। इस शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ दोनों के करीबी फ्रेंड्स और रिश्तेदार शामिल हुए। इस शादी पर लाखों-करोड़ों लोगों की नजर थी। हर कोई कियारा के वेडिंग लुक को देखना चाहता था। शादी वाले दिन ही दोनों ने अपने सोशल  मीडिया अकाउंट पर शादी की फोटोज शेयर कर दी थीं। जिस पर लोगों ने काफी प्यार लुटाया। सिद्धार्थ के लुक को भी काफी पसंद किया गया। 

शादी के कुछ ही दिन बाद अब मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कुछ और तस्वीरों को साझा किया है। इन फोटोज में सबकी नजर कियारा आडवाणी की मां पर टिक गई। गुलाबी रंग के लहंगे में कियारा की मां बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लहंगे को भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन

2 of 7
कियारा के मम्मी-पापा - फोटो : instagram
बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने जो फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं, उनमें कियारा अपने मम्मी-पापा का हाथ थामें मंडप की तरफ जाती दिखाई दे रहीं है। इस दौरान कियारा के साथ-साथ उनकी मां ने भी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है। कियारा का लहंगा रोज पिंक कलर का है जबकि उनकी मां का लहंगा पाउडर पिंक कलर का है। 
विज्ञापन

3 of 7
बेहद खूबसूरत हैं कियारा की मां - फोटो : instagram
इस लहंगे के साथ उन्होंने अनकट डायमंड और जेम स्टोन ज्वेलरी पीस को कैरी किया है। जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई है। 

4 of 7
Kiara Sidharth Wedding - फोटो : instagram
जैसे ही ये फोटोज सामने आईं तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि जेनेविव कहीं से कियारा की मां नहीं लग रहीं, बल्कि वह उनकी छोटी बहन लग रही हैं
विज्ञापन

5 of 7
Sidharth Kiara wedding - फोटो : सोशल मीडिया
अगर बात करें कियारा के लुक की तो कियारा ने अपने वेडिंग डे के लिए मेकअप को काफी हल्का रखा था। रोज पिंक कलर के लहंगे के साथ उन्होंने डायमंड का हैवी नेकपीस पहना थी। बालों नें डार्क रेड कलर के फूल उनके लुक को और प्यारा बना रहे थे।
 
विज्ञापन

6 of 7
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : instagram
इसके साथ ही कियारा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हाथों में पिंक और सिल्वर कलर का चूड़ा पहना था। इसके साथ डायमंड के कड़े भी बेहद खूबसूरत लग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sidharth Kiara wedding - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी में सिद्धार्थ का लुक एक राजा जैसा था। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई शेरवानी को कैरी किया था। जिस पर जरदोजी का काम था। गोल्डन पगड़ी पहनने से वो और स्मार्ट लग रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें