फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses Look After Wedding: शादी के बाद इन अभिनेत्रियों के लुक में आया कितना बदलाव, देखें तस्वीरें

Wed, 11 Jan 2023 04:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शादी के बाद एक्ट्रेस के लुक - फोटो : instagram
Actresses Look After Wedding Photos:शादी के बाद हर लड़की के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव आता है। ये बदलाव उनके घर-परिवार, जिम्मेदारियों से जुड़ा हुआ है तो वहीं कुछ बदलाव लुक्स को लेकर भी देखने को मिलते हैं। एक लड़की शादी के बाद एक शादीशुदा महिला कही जाने लगती है। ये बात सिर्फ भारतीय आम महिलाओं पर ही लागू नहीं होती। मनोरंजन जगत की महिला सेलिब्रिटी में भी बदलाव देखा जाता है। हालांकि सेलिब्रिटी में ज्यादा अंतर नजर नहीं आता लेकिन कुछ खास मौकों पर उनके लुक्स को देख फैंस खुद को उनसे जोड़ पाते हैं। दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा को ही ले लीजिए, शादी के बाद जब दीपिका और रणवीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो वह खूबसूरत भारतीय पारंपरिक परिधान में मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ियां पहने नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आईं। इस तरह का लुक शायद ही पहले कभी फैंस ने उनका देखा हो। वहीं अनुष्का शर्मा को भी हल्के प्रिंटेड फ्रॉक सूट में हाथों में चूड़ा पहने देखा गया था। एक नजर में ही इन अभिनेत्रियों के लुक में आए बदलाव को नोटिस किया जा सकता था। हाल में कई सेलिब्रिटीज की शादी हुई है। इसमें आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ का नाम शामिल है। तस्वीरों में देखें शादी के बाद अभिनेत्रियों और महिला गायिकाओं के लुक में कितना बदलाव आया।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट का लुक - फोटो : instagram
आलिया भट्ट का शादी के बाद लुक

कुछ महीनों पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई। चुलबुली सी दिखने वाली आलिया ने अपनी शादी में सफेद रंग की साड़ी पहनी थीं। कई फैंस ने उनके लुक की तारीफ की तो कई लोगों को शादी के लिहाज से आलिया का लुक साधारण लगा। हालांकि शादी के बाद आलिया भट्ट का पहला लुक और भी साधारण रहा। आलिया शादी के बाद जब पहली बार मीडिया के सामने आईं तो उन्होंने पाउडर पिंक लाॅन्ग प्रिंटेड कुर्ता पहना हुआ था। हाथों में मेहंदी और दुपट्टा लिए आलिया की सादगी ही उनका निखार बढ़ा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
 कटरीना का शादी के बाद लुक 

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी बहुत ही सीक्रेट तरीके से संपन्न हुई। शादी को लेकर दोनों के परिवार ने कोई आधिकारिक घोषणा पहले से नहीं की थी। लेकिन जब कटरीना शादी के लाल जोड़े में नजर आईं तो वह बहुत ही प्यारी दिख रही थीं। वहीं शादी के बाद पहली बार जब कटरीना पति विक्की से साथ मीडिया के सामने आईं तो उन्होंने पीच कलर का लॉन्ग कुर्ता और चूड़ीदार पहना हुआ था। कलाई में लाल चूड़ा और मांग सिंदूर से सजी हुई थी। कटरीना का शादीशुदा पंजाबी बहू वाला लुक फैंस को काफी पसंद आया था।

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मौनी राॅय का शादी के बाद लुक

शादी के बाद सबसे ज्यादा अगर किसी सेलिब्रिटी के लुक में बदलाव नजर आया, तो वह हैं मौनी राॅय। मौनी राॅय को कई मौकों पर पारंपरिक लुक में साड़ी, चूड़ा, सिंदूर में देखा गया। मौनी अपनी शादी में तो खूबसूरत दिख ही रही थीं, लेकिन शादी के बाद उनकी सुंदरता में निखार बढ़ा। सफेद रंग की कांजीवरम साड़ी में मौनी अपनी शादी में बला की खूबसूरत दिख रही थीं। लेकिन उसके बाद हनीमून और छुट्टियां मनाने के लिए मौनी बीच पर नजर आईं, यहां उनकी बोल्डनेस भी देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कनिका कपूर के वेडिंग रिस्पेशन में पहुंचीं नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका कपूर का शादी के बाद लुक 

बेबी डॉल फेम बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की भी हाल ही में लंदन में शादी हुई। कनिका कपूर ने अपनी शादी में लाइट कलर के आउटफिट को चुना, जो गर्मियों में शादी के लिए दुल्हनों को पसंद आएंगी। शादी के बाद कनिका कपूर फिलहाल मीडिया के सामने अब तक नहीं आईं हैं लेकिन रिसेप्शन की तस्वीरों में कनिका लाल रंग के लंहगे में दिखी थीं। कनिका का लुक और स्टाइल नई दुल्हन की तरह ही था। हालांकि पोस्ट वेडिंग लुक में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें