फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का-विराट के रिसेप्शन में सेलेब्रिटीज क्यों पहन आए एक जैसी ड्रेस, एक-दूसरे को देख हुए हैरान

Fri, 29 Dec 2017 11:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विरुष्‍का
साल 2017 जाते-जाते जिन लोगों के लिए यादगार बन गया। विराट और अनुष्‍का भी उनमें से ही एक हैं। इस लव बर्ड की शादी साल का सबसे बड़ा जश्न बन गई। दोनों को नाम दिया गया 'विरुष्का'। शादी के बाद 'विरुष्का' के हनीमून, और दोनों रिसेप्शन्स तक ने जमकर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

2 of 7
शादी की सारी रस्मों के दौरान अनुष्का और विराट के कपड़ों का जादू छाया रहा। दोनों ने सब्यासांची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। 'विरुष्का' के कपड़ों को अलग अंदाज में डिजाइन किया गया। विराट-अनुष्‍का के अलावा जो सेले‌ब्रिटीज रिसेप्‍शन में पहुंचे उनके आउटफिट भी देखने लायक थे। हर एक ने अपने हिसाब से बेस्ट ड्रेस पहनी।
विज्ञापन

3 of 7
ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, कृति सेनन, वाणी कपूर, भूमि पेडनेकर, कंगना रनौत, रेखा, प्रियंका चोपड़ा और श्रीदेवी के आउटफिट से नजरें हटाना मुश्किल था। इन सब के बीच कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी भी थी जिन्होंने लगभग एक सी ड्रेस पहन रखी थीं।

4 of 7
ऐसी हीरोइनों की लिस्ट लंबी हैं। दरअसल, हम जिन एक्ट्रेसेज की सेम ड्रेस के बारे में बात करने वाले हैं सभी के ड्रेस मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। लेकिन एक जैसे कपड़े पहनना इन एक्ट्रेसेज के लिए शर्मिंदगी भरा पल था। कृति सेनन और वाणी कपूर सेम टू सेम साड़ी पहनकर मुंबई रिसेप्‍शन में पहुंची। इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। लेकिन एक जैसी साड़ी पहनना दोनों के शर्मिंदगी भरा पल था। साड़ी तो छोड़िए। ब्लाउज का डिजाइन भी एक जैसा था। सिर्फ मेकअप और हेयरस्टाइल की वजह से दोनों का लुक अलग था। जहां वाणी ने बाल खोल रखे थे वहीं कृति ने बन बनाया हुआ था। फिल्में ना सही लेकिन ये दोनों हीरोइनें सुर्खियों में आ गईं।
विज्ञापन

5 of 7

ऐश्वर्या राय, भूमि पेडनेकर, ऋचा चड्ढा इन तीनों ही एक्ट्रेसेज की ड्रेस मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन की थी। ड्रेस की मटेरियल, स्टाइल और रंग भी लगभग एक सा ही है। वाइट के शेड में लहंगा चोली पहनी ये एक्ट्रेसेज पार्टी की शान तो लग रही थी लेकिन अलग नहीं दिख पाईं।
विज्ञापन

6 of 7
katrina kaif
'टाइगर जिंदा है' की जोया ने भी 'विरुष्का' की रिसेप्शन पार्टी की शान बढ़ाई। यहां कटरीना कैफ अपनी बहन इसा के साथ पहुंची थी। दोनों ने डिजाइनर लहंगा पहना हुआ था। क्रॉप टॉप में ये बहनें हॉट लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बनारसी सिल्क साड़ी में गुजरे दौर की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा कहर ढा रही थी तो दूसरी ओर 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा भी बनारसी सिल्क साड़ी में खूबसूरत लग रहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें