Shraddha Kapoor Casual Outfits: बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग और डांस मूव के लिए जितनी पसंद की जाती हैं, ऑफस्क्रीन अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस के कारण उतनी ही ज्यादा मशहूर हैं। श्रद्धा का ड्रेसिंग स्टाइल आज की युवा लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन की तरह है। लड़कियां श्रद्धा के स्टाइल को कॉपी करती हैं। एथनिक वियर हो या वेस्टर्न आउटफिट श्रद्धा का लुक कंफर्टेबल, स्टाइलिश और क्यूट होता है। एथनिक वियर में उन्होंने साड़ी और लहंगे में कई फोटोशूट कराए हैं। उनके भारतीय परंपरागत आउटफिट को शादी पार्टी के मौके पर लड़कियां आसानी से कैरी कर सकती हैं। हालांकि अधिकतर मौकों पर श्रद्धा का कैजुअल वियर में देखा जाता है। एयरपोर्ट लुक हो या मुंबई की सड़कों पर दोस्तों तक घूमते स्पाॅट की गई हों, श्रद्धा के कैजुअल आउटफिट हमेशा उन्हें ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देते हैं। आइए देखते हैं श्रद्धा कपूर के कुछ कैजुअल आउटफिट लुक।