फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: इन ट्रिक्स से बनाएं परफेक्ट सूजी का डोसा, झटपट हो जाएगा तैयार

Tue, 22 Mar 2022 11:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dosa - फोटो : social media
डोसा बहुत सारे लोगों की पसंदीदा डिश है। इसे बनाना हालांकि थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन एक बार सही ट्रिक का पता चल जाए तो क्रिस्पी और परफेक्ट डोसे बनकर तैयार हो जाते हैं। लेकिन अगर आपके पास समय नही है और आप फटाफट डोसा बनाकर तैयार करना चाहती हैं तो दाल और चावल की बजाय सूजी से डोसा बनाकर तैयार कर सकते हैं। सूजी से बना डोसा भी नाश्ते के लिए हेल्दी और परफेक्ट है। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से नहीं बना पातीं तो ये ट्रिक जरूर आपके काम आएगी। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें सूजी से बना डोसा। 
विज्ञापन

2 of 5
dosa - फोटो : social media
डोसे के बैटर को रखें पतला
आमतौर पर ट्रेडिशनल डोसे का बैटर काफी गाढा होता है। लेकिन जब आप सूजी के डोसे बनाने की तैयार करें। तो ध्यान रखें कि इसका बैटर काफी पतला हो। सूजी के बैटर को चेक करने के लिए चम्मच से चलाएं और देखें कि ये आसानी से नीचे गिर रहा है या नहीं। सूजी का बैटर पतला होने पर डोसा क्रिस्पी और पतला बनकर तैयार होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सूजी - फोटो : Istock
तवे पर डालने से पहले बैटर को अच्छी तरीके से चलाएं
सूजी पानी को तेजी से सोखती है। जब आप सूजी का बैटर बनाकर रखेंगी तो वो पानी सोखकर गाढ़ा हो जाएगा। और सूजी तली में बैठ जाएगी। इसलिए जब भी सूजी का डोसा बनाने के लिए बैटर तवे पर डालने जाए तो एक बार फिर से इसे अच्छे तरीके से चलाएं और इसका घोल पतला कर लें। उसके बाद ही तवे पर डालें। ऐसा करने से डोसे अच्छे बनेंगे। 

4 of 5
sooji - फोटो : facebook
नॉन स्टिक तवे का करें इस्तेमाल
वैसे डोसा बनाने के लिए ट्रेडिशनल लोहे का तवा ही बेस्ट होता है। लेकिन अगर आप पहली बार डोसा बनाने जा रही हैं। खासतौर पर सूजी का तो ध्यान रखें कि नॉनस्टिक तवे का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि अगर लोहे का तवा ठीक तरीके से तेल से ग्रीस नहीं होगा तो डोसा चिपक जाएगा। इसलिए नॉनस्टिक तवे का इस्तेमाल करने से डोसे के चिपकने के चांस कम होंगे और डोसा परफेक्ट बनकर तैयार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डोसा - फोटो : social media
तवे को रखें गर्म
इसी के साथ ही तवे पर डोसा का बैटर डालने से पहले देख लें कि तवा अच्छी तरीके से गर्म हो गया है कि नहीं। तवे को अच्छे से गर्म करने के बाद इसके ऊपर पानी के कुछ छींटे मारकर फैलाएं। फिर तवे का बैटर डालकर फैलाएं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि डोसे को हमेशा मध्यम आंच पर ही पकाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें