फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malavika Mohanan: कौन हैं मालविका मोहनन? 'युद्रा' में सिद्धांत के साथ इंटीमेट सीन देकर काटा बवाल

Fri, 20 Sep 2024 05:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मालविका मोहनन  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और मालविका मोहनन अभिनीत फिल्म 'युद्रा' को लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। रवि उदयवार के निर्देशन में बनी यह एक्शन फिल्म आज यानी 20 सितंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा मालविका मोहनन के अभिनय के सब मुरीद हो गए हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं मालविका मोहनन?
विज्ञापन

2 of 5
मालविका मोहनन  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मालविका मोहनन साउथ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री अपने शानदार लुक्स और ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती है। मालविका मोहनन ने साल 2013 में मलयालम फिल्म 'पट्टाम पोल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस अब तक कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन

3 of 5
मालविका मोहनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मालविका मशहूर सिनेमैटोग्राफर के के.यू. मोहनन की बेटी हैं, जिन्होंने 'रईस', 'डॉन', 'तलाक' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों के लिए काम किया है। अभिनेत्री को अन्य चीजों के अलावा फोटोग्राफी में भी रुचि मिली और उन्होंने यह देखने का फैसला किया कि क्या कैमरे के पीछे उनका कोई भविष्य है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैंने कुछ समय के लिए एक विज्ञापन फिल्म निर्माता की सहायता की। मैंने वह पूरा सफर तय किया और फिर मैं वापस आ गई। इसलिए यह 10 साल जैसा नहीं लगता क्योंकि मेरे दिमाग में, यह ऐसा नहीं है। इस बीच मैंने एक अलग ही जीवन जिया।"

4 of 5
मालविका मोहनन  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मालविका पैदा तो कन्नूर में हुईं, लेकिन उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ है। उन्होंने मुंबई के विल्सन कॉलेज से मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। फिल्मों में कुछ छोटी भूमिकाओं के बाद, मालविका ने 2019 की तमिल रिलीज पेट्टा के साथ अभिनय में पूरी तरह वापसी की। रजनीकांत और थलपति विजय अभिनीत पेट्टा और मास्टर दोनों ही फिल्में बहुत बड़ी हिट रहीं, जिन्होंने 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालविका मोहनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'युद्रा' में सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और मालविका मोहनन के अलावा राम कपूर, राज अर्जुन और गजराज राव भी हैं। फैंस सिद्धांत को एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसकी कहानी श्रीधर राघवन ने लिखी है। फिल्म 20 सितंबर, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें