फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohit Suri: मोहित सूरी से रिटर्न गिफ्ट के लिए अहान की खास फरमाइश, सोशल मीडिया पोस्ट पर मिलीं खूब प्रतिक्रियाएं

Thu, 11 Apr 2024 03:36 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मोहित सूरी, अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्मों ‘जहर’ और ‘कलयुग’ से बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू करने वाले भट्ट परिवार के मोहित सूरी को जन्मदिन पर सबसे खूबसूरत संदेश मिला है, उनकी यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही अगली फिल्म से डेब्यू कर रहे अभिनेता अहान पांडे से। अहान पांडे को यशराज फिल्म्स कंपनी बतौर अभिनेता अपनी अगली फिल्म से लॉन्च कर रही है। वाईआरएफ को उम्मीद है कि अहान पांडे हिंदी सिनेमा में न्यू मिलेनियल्स के हीरो की कमी को पूरा करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी रोमांटिक फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक मोहित सूरी अपनी पिछली दो फिल्में ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘मलंग’ टी सीरीज के साथ बनाईं और अब वह यशराज फिल्म्स के साथ काम शुरू कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम तो अभी तय नहीं हुआ है लेकिन यशराज फिल्म्स ने हाल ही में इसके हीरो के तौर पर चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे का नाम घोषित किया है।
Bollywood: मैदान से पहले इन फिल्मों की हुई थी पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग, शाहरुख की इस मूवी ने खूब बटोरे थे पैसे
विज्ञापन

3 of 5
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अहान पांडे यशराज फिल्म्स से लॉन्च होने वाले नए हीरो हैं और अपनी फिल्म के निर्देशक के लिए अहान ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी, जिसका कैप्शन है, ‘जन्मदिन मुबारक हो सर। मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। यदि आप आज रिटर्न गिफ्ट दे रहे हैं, तो एक गले का ब्रेस अच्छा रहेगा।’

4 of 5
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते हैं कि अहान को लगभग पांच साल पहले वाईआरएफ टैलेंट के रूप में आदित्य चोपड़ा ने चुना। उन्होंने खुद ही अपनी देखरेख में अहान की पूरी तैयारी कराई। इस दौरान अहान के शरीर सौष्ठव, उनके उच्चारण, उनके बोलचाल के तरीके, उनके कैमरे के सामने खुद को प्रस्तुत करने की क्षमताओं के अलावा उन्हें एक अभिनेता के लिए जरूरी सारे प्रशिक्षण दिए गए हैं।
Eid 2024: मन्नत के बाहर लगा शाहरुख के प्रशंसकों का जमावड़ा, किंग खान को त्योहार की बधाई देने पहुंचे फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अहान को आदित्य चोपड़ा हिंदी सिनेमा का नया स्टार बनाने की योजना पर बीते पांच साल से काम करते रहे हैं। इस दौरान उनकी तस्वीरों तक को बाहर नहीं आने दिया गया ताकि अहान का सारा फोकस अपनी तैयारी पर रहे। सूत्रों की मानें तो अहान पांडे की लॉन्चिंग पिछले कुछ वर्षों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी युवा द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत होने जा रही है। अपने ऑडिशन और कई स्क्रीन टेस्ट से मोहित करने के बाद अहान वर्तमान में मोहित की देखरेख में काम कर रहे है। अहान की फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। फीमेल लीड एक्टर की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। 
The Greatest Of All Time Release Date: इंतजार खत्म, सामने आई फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ की रिलीज डेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें